Anupamaa 8 December 2025 Episode Written Update Khyaati Doubts Husband Parag Kothari Anupamaa 8 Dec: ख्याति को हुआ पति पराग कोठारी पर शक, राही की पढ़ाई छुड़वाएगी वसुंधरा, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupamaa 8 Dec: ख्याति को हुआ पति पराग कोठारी पर शक, राही की पढ़ाई छुड़वाएगी वसुंधरा

Anupamaa 8 December 2025: अनुपमा सीरियल की कहानी आगे इतनी उलझने वाली है कि एक-दो नहीं, साथ ही साथ कई सारे प्लॉट आगे बढ़ेंगे। जानिए सोमवार के एपिसोड का फुल रिटेन अपडेट।

Mon, 8 Dec 2025 02:58 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupamaa 8 Dec: ख्याति को हुआ पति पराग कोठारी पर शक, राही की पढ़ाई छुड़वाएगी वसुंधरा

Anupamaa 8 December 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में सोमवार को जहां एक तरफ रजनी इस बात की तारीफ करेगी कि अनुपमा ने बहुत अच्छा प्लान बनाया है, वहीं दूसरी तरफ इवेंट मैनेजर के लड़के साजिश को अंजाम देने में जुटे होंगे। उधर कोठारी मेंशन में ख्याति अपनी सास वसुंधरा को चिंता करते देखेगी तो उससे वजह पूछेगी। वसुंधरा परेशान होगी क्योंकि पराग मीटिंग के लिए रजनी के पास गया है। ख्याति बताएगी कि पराग ज्यादा बात नहीं कर रहा था, लेकिन वह उसकी आंखों में बेचैनी महसूस कर पा रही थी। ख्याति सोचने लगेगी कि आखिर वसुंधरा इतनी परेशान क्यों है।

वरुण को देखकर इंप्रेस हो जाएगी भारती

ख्याति के दिमाग में कहीं न कहीं शक घर करने लगा है और वह अपने पति और रजनी के बारे में सोचने लगी है। उधर वरुण अचानक से अपनी मां रजनी को सरप्राइज देगा। उसे देखकर भारती इंप्रेस हो जाएगी और अनुपमा को भी अच्छा लगेगा। लेकिन वरुण अपनी मां से गाड़ी मांगने आया है। रजनी उसे हिदायत देगी कि गाड़ी आराम से चलाए। उधर राजा को यह पता चलेगा कि परी फैशन शो में पार्टिसिपेट करने जा रही है। गौतम और माही इस बारे में चुगली करने लगेंगे और अनुपमा को बुरा भला कहेंगे। वो कहेंगे कि अनुपमा के लिए हमेशा से माही और ईशानी की प्राथमिकता थीं।

राही की पढ़ाई छुड़वाएगी वसुंधरा कोठारी

माही के दिल में फिर एक बार नफरत की आग जलने लगी है। माही कहेगी कि शायद इसीलिए अनुपमा ने राही को भी जान बूझकर मुंबई बुला लिया होगा, ताकि वो भी फैशन शो में हिस्सा ले सके। वसुंधरा खिसियाने लगेगी और उसको भी इस बात की खबर लगती है कि अनुपमा अपनी बेटी राही को भी इस फैशन शो में पार्टिसिपेट करवाने वाली है। वसुंधरा तब गौतम से कहेगी कि वो राही की पढ़ाई बंद करवाकर उसे काम में जोड़ने के लिए कहेगी। वह कहेगी कि हम जल्द ही पराग से बात करेंगे, लेकिन यह सुनकर गौतम घबरा जाएगा।

पराग बताएगा ख्याति को अपनी परेशानी

उसे लगेगा कि अगर राही बिजनेस में आ गई तो उसकी सारी पोलें खोलना शुरू कर देगी। गौतम वसुंधरा कोठारी को शांत रहने और पराग कोठारी को भी कुछ दिन शांत रहने की सलाह देगा। इधर जैसे-जैसे पराग का ख्याति से मिलने का वक्त करीब आता है, उसकी फिक्र बढ़ने लगती है। ख्याति उसकी परेशानी भांप जाती है और उससे सवाल करती है। तब पराग अपनी पत्नी को बताएगा कि वो रजनी के ख्यालों से परेशान है, लेकिन वो अपने अतीत को अपने वर्तमान पर हावी नहीं होने देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी राही को तो बचा लेगी अनुपमा, लेकिन क्या फिर रिपीट होगी हिस्ट्री?
ये भी पढ़ें:'भाई तू अपना अकाउंट ही डिलीट कर दे', पलाश मुच्छल की जमकर हो रही ट्रोलिंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।