Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Functions Photos Menu Loaded With Japanese Food रश्मिका-विजय की शादी: प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, पूल पार्टी और कैंडल लाइट डिनर, मेन्यू में जापानी खाना, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रश्मिका-विजय की शादी: प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, पूल पार्टी और कैंडल लाइट डिनर, मेन्यू में जापानी खाना

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। कपल ने खुद फैंस के लिए ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। फोटोज में डिनर टेबल और मेन्यू की भी झलक है।

Tue, 24 Feb 2026 09:00 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
रश्मिका-विजय की शादी: प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, पूल पार्टी और कैंडल लाइट डिनर, मेन्यू में जापानी खाना

साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का आगाज उदयपुर के आलीशान ITC मेमेंटोस में हो चुका है। 26 फरवरी को होने वाली ग्रैंड वेडिंग के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स शुरू हो चुके हैं और शादी से पहले कपल ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास पलों की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाया। तस्वीरों से साफ है कि शादी से पहले के फंक्शन्स को उन्होंने काफी मॉडर्न टच दिया है।

मस्ती भरी पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैच

प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत एक सन-लिट पूल पार्टी से हुई, जिसमें करीबी दोस्त शामिल हुए। तस्वीरों में पूल के किनारे मस्ती और हंसी-मजाक का माहौल नजर आया। विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल खेलते हुए कुछ कैंडिड फोटो शेयर कीं। एक तस्वीर में वॉलीबॉल नेट के पीछे खिलाड़ियों की सिल्हूट दिखी, जो इस हल्के-फुल्के और फ्रेंडली माहौल को बयां करती है। वहीं एक फ्लोटिंग ड्रिंक स्टेशन भी नजर आया, जिसमें लाल कप सजे हुए थे और पीछे शांत प्राकृतिक नजारा दिख रहा था।

विजय-रश्मिका के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें

मैन्यू में मेहमानों के लिए जापानी खाना

शाम ढली तो इस सेलिब्रेशन ने थोड़ा एलीगेंट रूप ले लिया। रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैंडल लाइट डिनर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें गोल्डन लाइट से सजा टेबल बेहद खूबसूरत लग रहा है। टेबल के बीचों-बीच ब्लश पिंक लिली और ग्रीन हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट थी। साथ में ताजे फल रखे गए थे, जिससे गार्डन-थीम एस्थेटिक नजर आया। खास बात यह रही कि डिनर के लिए जापानी क्यूजीन तैयार की गई थी, जिसका जिक्र लक्जरी प्रिंटेड मेन्यू कार्ड में दिखा।

विजय और रश्मिका के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें

'VIROSH' लिखे हुए नेपकिन्स और कार्ड

इस डिनर में एक पर्सनल टच भी जोड़ा गया। हर गेस्ट की प्लेट के साथ सेज ग्रीन नैपकिन रखा गया था, जिस पर कपल को फैंस की तरफ से दिए गए निकनेम 'विरोश' (VIROSH) की एम्ब्रॉयडरी की गई थी। यह सरप्राइज मेहमानों के लिए खास रहा और कपल के रिश्ते की झलक भी देता है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस का रिएक्शन देखने लायक है। अपने चहेते कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग इन्वाइट बॉक्स में क्या-क्या? देखें
प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय से पहले 13 साल बड़े इस एक्टर संग होने वाली थी रश्मिका की शादी

वेडिंग फंक्शन्स में आगे क्या है शेड्यूल?

शादी से पहले 24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी होगी जिसकी तस्वीरों का फैंस को इंतजार रहेगा। वहीं 25 फरवरी को हल्दी और संगीत का आयोजन आईटीसी मेमेंटोज, उदयपुर में रखा गया है। इसके अलावा 26 फरवरी को वह मौका होगा जब रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा सात फेरे लेकर 7 जन्मों के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। फैंस इस दौरान दोनों के सोशल मीडिया और फैन पेजों पर तस्वीरों व वीडियोज के लिए टकटकी लगाए बैठे रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल बनेंगे रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आया ये अपडेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।