Dhurandhar Movie Criticized by Hotmail Founder Sabeer Bhatia Said Its Full of Hate सबीर भाटिया ने गिनाईं धुरंधर में ढेरों खामियां, बोले- हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे सिर्फ..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सबीर भाटिया ने गिनाईं धुरंधर में ढेरों खामियां, बोले- हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे सिर्फ...

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया को खास पसंद नहीं आई। उन्होंने एक वीडियो में फिल्म की जमकर बुराई की है और कहा है कि इस तरह की फिल्में नई पीढ़ी के लिए ठीक नहीं हैं। लेकिन क्यों? चलिए जानते हैं।

Tue, 24 Feb 2026 12:13 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
सबीर भाटिया ने गिनाईं धुरंधर में ढेरों खामियां, बोले- हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे सिर्फ...

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा, लेकिन अब मशहूर टेक आंत्रप्रेन्योर और हॉटमेल फाउंडर सबीर भाटिया ने आदित्य धर की यह फिल्म देखने के बाद इसकी आलोचना की है। फिल्म 'धुरंधर' देखने के बाद सबीर भाटिया ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह इस फिल्म को 'भावनात्मक आवेग से भरपूर' और 'सोच-समझ की गहराई' से पूरी तरह खाली करार दिया। सबीर ने इस फिल्म पर समाज में 'बदला और नफरत' फैलाने की भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए फैंस से इसे पूरी तरह खारिज करने की अपील की है।

'फिल्म क्रिएटिविटी के मामले में जीरो'

सबीर भाटिया ने फिल्म देखने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मैंने अभी फिल्म 'धुरंधर' देखी। इसमें सनसनी और ड्रामा तो भरपूर है, लेकिन इसमें सोच और समझ वाला हिस्सा कहां है? यह सिर्फ बदला और नफरत का मैसेज फैला रही है, जो वाकई घिनौना है।' उन्होंने फिल्म की रचनात्मकता पर सवाल उठाते हुए इसे 'जीरो क्रिएटिविटी' वाला प्रोजेक्ट बताया और कहा कि मनोरंजन के नाम पर बिना सिर-पैर की हत्याएं और बदला दिखाना सही नहीं है। मालूम हो कि फिल्म 'धुरंधर' को भारतीय फैंस ने क्रिएटिविटी के लिए काफी सराहा था और क्योंकि इसे आदित्य धर ने काफी रियलिस्टिक तरीके से दिखाया था, इसलिए इस फिल्म की रिलीज के बाद YRF के स्पायवर्स का काफी मजाक उड़ाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से ज्यादा फैंस को इन दो फिल्मों का इंतजार, चेक करें लिस्ट

'हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे सिर्फ..'

टेक लीजेंड सबीर भाटिया ने इस तरह की फिल्मों से युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जाहिर की। भाटिया ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे सिर्फ भावनाओं में बहकर रिएक्ट करें। हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी लॉजिकली सोचने वाली बने।' उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आजकल की फिल्में दर्शकों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के बजाय उन्हें 'ट्रिगर' करने के लिए तैयार (इंजीनियर) की जा रही हैं, इसलिए सावधान रहें। फिल्म की कहानी पर चोट करते हुए भाटिया ने कहा कि 'धुरंधर' में बारीकियों को नजरअंदाज करते हुए पूरे देशों और ऑर्गनाइजेशन्स को एक ही नजरिए से गलत दिखाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का रनटाइम पार्ट 1 से होगा छोटा? फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट

सबको एक ही चश्मे से देखना गलत

सबीर ने जोर देते हुए कहा, 'लोग अच्छे या बुरे होते हैं, पूरा देश बुरा नहीं होता।' उनका मानना है कि फिल्म बनाने और कहानी कहने के तरीके में सबको एक ही कतार में खड़े करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह खतरनाक सोच को बढ़ावा देता है। फिलहाल सबीर भाटिया के इन कमेंट्स 'धुरंधर' के डायरेक्टर आदित्य धर या बाकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर' देखने गए शख्स ने सिनेमा हॉल पर क्यों ठोका 1.20 लाख मुआवजा? जानें वजह

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।