1300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है वाराणसी, राजामौली ने प्रियंका चोपड़ा को दी कितनी फीस?
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा सुपरस्टार डायरेक्टर राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के जरिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रही हैं, लेकिन उन्होंने इस मूवी के लिए कितनी फीस चार्ज की है?

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिर एक बार भारतीय सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं। शादी के बाद पूरी तरह विदेश शिफ्ट हो चुकीं प्रियंका अब हॉलीवुड में ही सक्रिय हैं और विरले ही कभी किसी हिंदी फिल्म में नजर आती हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के जरिए वो वापसी कर रही हैं और कपिल शर्मा के शो में एक्ट्रेस ने बताया कि राजामौली की फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है। इस पर कपिल शर्मा ने मजाकिया लहजे में पूछा कि उसमें से आपके अकाउंट में कितने गए?
फिर कपिल शर्मा शो में प्रियंका चोपड़ा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर एक बार ओटीटी पर वापसी कर चुके हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गया है। पहले ही सीजन में प्रियंका चोपड़ा बतौर मेहमान आई हैं और कपिल शर्मा ने फिल्म के बजट को लेकर हो रही चर्चा के बारे में सवाल किया। प्रियंका चोपड़ा ने भी कपिल शर्मा के सवाल पर हां में सिर हिला दिया, किसी बात पर सहमति नहीं जताई और ना ही इनकार किया। कपिल शर्मा ने उनसे पूछा, “प्रियंका जो भी काम करती हैं वो छोटा नहीं होता, ग्रैंड होगा है।”
क्या 1300 करोड़ है फिल्म का बजट?
कपिल शर्मा ने कहा, "उनकी अगली फिल्म एसएस राजामौली के साथ है, और आप जानते ही हैं कि वह बड़े बजट की फिल्में बनाते हैं। इस बार प्रियंका के साथ जुड़ने के बाद हमने सुना है कि उनकी फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है।" प्रियंका के जब 'हां' में सिर हिलाया तो कपिल ने आगे पूछा, "तो क्या आप लोग इतने बजट में फिल्म बनाने जा रहे हैं, या वाराणसी में लोगों को काम पर रखेंगे? पहले कहा जा रहा था कि बजट बहुत नहीं था; लेकिन आपके जुड़ने के बाद बजट बढ़ गया। क्या यह सच है?"
प्रियंका ले गईं फिल्म का आधा बजट
कपिल शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "क्या आप यह कहना चाह रहे हैं कि बजट का आधा हिस्सा मेरे बैंक खाते में चला गया है?" कपिल ने कहा, "मतलब तो यही निकलता है।" प्रियंका ने कहा, "आप उल्टा नाक पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं?" इस पर सभी ठहाके लगाकर हंस पड़े। बात फिल्म की करें तो राजामौली फिर एक बार दर्शकों के लिए कुछ ग्रैंड लेकर आने जा रहे हैं, फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू लीड रोल प्ले कर रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा भी उनके साथ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन