अरबाज खान ने 2.78 करोड़ में खरीदा यह फ्लैट, जानिए इस नए आशियाने में ऐसा क्या होगा खास
सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मुंबई के जोगेश्वरी में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। रजिस्ट्री हो चुकी है और इस घर का पॉजेशन अरबाज को साल 2030 तक मिल जाएगा।

सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मुंबई के जोगेश्वरी में 2.78 करोड़ रुपये का आलीशान फ्लैट खरीदा है। अरबाज ने एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में यह घर खरीदा है जिसकी कीमत आने वाले वक्त में आसमान छूती नजर आ सकती है। खान परिवार ने बीते कुछ सालों में रियल स्टेट में अपना दखल बढ़ाया है और अब इस निवेश के साथ मुंबई में उनकी कुल संपत्ति और अधिक हो गई है। जैपकी पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट मुतिस्टार बिल्डर्स एलएलपी से 22,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से भी ज्यादा कीमत पर लिया गया है।
अरबाज खान ने खरीदी नई प्रॉपर्टी
RIRA के मुताबिक इस घर का कुल साइज 1,243 स्क्वायर फीट है और यह जोगेश्वरी के लिंक रोड पर स्थित आगामी आवासीय परियोजना, ऑटोग्राफ रेजिडेंसी की 27वीं मंजिल पर स्थित है। अपार्टमेंट के अलावा, इस डील में दो डेडिकेटेड पार्किंग भी शामिल हैं, जिससे इस प्रॉपर्टी की वैल्यू और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक यह डील 17 फरवरी 2026 को लॉक की गई। इस प्रॉपर्टी को खरीदे जाने के लिए 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 16 लाख रुपये से ज्यादा की स्टैंप फीस चुकाई गई।
2030 तक मिल जाएगी डिलीवरी
बिल्डिंग में अभी कंस्ट्रक्शन चल रहा है और अपार्टमेंट का कब्जा दिसंबर 2030 तक मिलने की उम्मीद है। अरबाज खान अब फिल्मों में खास नजर नहीं आते, लेकिन वह बिहाइंड द कैमरा काम करते रहते हैं। इसके अलावा रियल स्टेट और बाकी अन्य बिजनेस में भी उनका दखल जारी है। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ तेलुगु, उर्दू और मलयालम सिनेमा में भी अरबाज खान एक्टिव हैं। बीते कुछ सालों में अरबाज खान ने प्रोडक्शन फील्ड में अपनी अलग धाक जमाई है। अरबाज खान प्रोडक्शन के अलावा कई रियलिटी शोज और चैट शोज में होस्टिंग भी कर चुके हैं।
अरबाज खान की पर्सनल लाइफ
साल 2019 में उन्होंने अपनी वेब सीरीज के साथ डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखा और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई। अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं। अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान ने साल 2025 में बेटी को जन्म दिया। अरबाज खान दूसरी बार पिता बने और उनकी जिंदगी का एक नया सफर शुरू हुआ। मालूम हो कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। पहली शादी से अरबाज को एक 23 साल का बेटा अरहान है। साल 2017 में दोनों ऑफिशियली अलग हो गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन