Anupamaa 17 Dec: अनुपमा ने फिर बनाया एक नया दुश्मन, फिर बाप की वजह से बदनाम होगी परी
Anupamaa 17 December 2025 Full Episode: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में एक तरफ जहां परी के लिए नई मुसीबत खड़ी होने जा रही है, वहीं अनुपमा फिर एक नया दुश्मन बना लेगी।

Anupamaa 17 December 2025 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा के बुधवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि जब भारती को पता चलेगा कि उसका एक्स हसबैंड मंगेश ऑफिस आया हुआ है, तो वह अनुपमा को कॉल कर देगी। अनुपमा फटाफट भारती के ऑफिस पहुंचेगी, लेकिन उसकी डेस्क पर पहुंचकर उसे पता चलेगा कि वो वहां नहीं है। अनुपमा भारती को पूरे ऑफिस में ढूंढेगी और फिर सही वक्त पर उस तक पहुंच जाएगी। क्योंकि मंगेश ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा होगा और उससे दोबारा शादी करने की बात कह रहा होगा। मंगेश भारती को धमका रहा होगा कि वो चुपचाप उसकी बात सुने।
अनुपमा ने फिर बनाया नया दुश्मन
लेकिन अनुपमा भी मंगेश को उसी के लहजे में जवाब देगी और उसकी गर्दन पर चाकू रख देगी। मंगेश डरकर भारती को छोड़ तो देगा, लेकिन जाते-जाते अनुपमा को धमका कर जाएगा। वो बाद में बदला लेने की धमकी देगा। अनुपमा ने फिर एक नया दुश्मन मोल ले लिया है, जो आने वाले वक्त में उसकी जिंदगी मुश्किल बना सकता है। वक्त रहते वरुण भी वहां पहुंच जाएगा और मंगेश को बहुत पीटेगा। वरुण भारती की नजरों में हीरो बन जाएगा। लेकिन भारती इस बात से अनजान है कि वो यह सब सिर्फ दिखाने के लिए कर रहा है ताकि वो उससे शादी कर ले।
तोषू की वजह से बदनाम होगी परी
अंश घर पर ही अपनी कंपनी का ऑफिस खोल देगा। लीला जब पूछेगी तो वो और किंजल बताएंगे कि अगर बाहर ऑफिस खरीदने के पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ, वो घर पर ही अपनी कंपनी का ऑफिस खोल सकते हैं। उधर तोषू भी वहीं पास में अपने प्रॉपर्टी बिजनेस का ऑफिस खोलेगा। किंजल और अंश समेत लीला को भी फिक्र होने लगेगी कि कहीं फिर से वो घपला करके परिवार का और अपनी बेटी का नाम तो खराब नहीं करेगा। एक फिक्र यह भी है कि अब पराग कोठारी भी प्रॉपर्टी के बिजनेस में उतर चुका है।

रजनी के जाल में फंस गई अनुपमा
अनुपमा अपनी दोस्त रजनी के जाल में पूरी तरह फंस चुकी है, क्योंकि वो अपनी दोस्त की बात मानते हुए भारती की शादी की बात करने को तैयार है। हालांकि सावधानी बरतते हुए वह कहेगी कि आखिरी फैसला भारती और वरुण करें तो ही बेहतर है, लेकिन माना यह जा रहा है कि शादी के बाद अगर चीजें खराब हुईं तो भारती भी सारा ठीकरा अनुपमा के ही सिर पर फोड़ देगी। रजनी बाद में अपने बेटे वरुण को बताएगी कि वो भारती को मोहरे की तरह इस्तेमाल करना चाहती है, ताकि अनुपमा उसके कंट्रोल में रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन