Anupama 24 March 2026 Written Update Maahi Calls Anu for Help Gautam to Threaten Kotharis Anupama 24 March: अनुपमा को मदद के लिए फोन करेगी माही, गौतम गांधी देगा कोठारियों को यह धमकी, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupama 24 March: अनुपमा को मदद के लिए फोन करेगी माही, गौतम गांधी देगा कोठारियों को यह धमकी

Anupama 24 March 2026: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। कहानी में एक दमदार ट्विस्ट उस वक्त देखने को मिलेगा जब माही मदद के लिए अनुपमा को कॉल लगा देगी।

Tue, 24 March 2026 03:45 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupama 24 March: अनुपमा को मदद के लिए फोन करेगी माही, गौतम गांधी देगा कोठारियों को यह धमकी

अनुपमा सीरियल के आज रात के एपिसोड की शुरुआत काफी नाटकीय होगी। अनुपमा बहुत थकी हुई होगी और सोने जा रही होगी, तभी उसे माही का फोन आएगा। इतनी रात को माही का कॉल देखकर अनुपमा सोच में पड़ जाएगी कि आखिर बात क्या है। माही अपने इमोशन्स को छिपाने की कोशिश करेगी और बहाना बनाएगी कि उसे बस अनुपमा की याद आ रही थी। अनुपमा को शक होगा कि माही उससे कुछ छिपा रही है, क्योंकि उसने अचानक ही फोन काट दिया होगा। वहीं दूसरी तरफ राही और प्रेम के बीच गौतम के अफेयर को लेकर बात होगी। क्योंकि राही ने माही को सब सच बता दे दिया होगा और अब उसे डर होगा कि कहीं गौतम फिर से अपनी बातों से माही को फंसा ना दे।

अनुपमा के फिर वापस लौटने का बन रहा माहौल

जब अनुपमा अपनी बेटी राही को फोन करेगी और वहां का हाल पूछेगी, तो राही बात घुमा देगी। राही और प्रेम अनुपमा से उसके वापस आने के बारे में पूछते हैं और उसके आने का प्लान बनाते हैं। अनुपमा नहीं चाहती कि उसके बच्चों को उसकी अपनी हालत के बारे में कुछ भी पता चले। इसलिए वह भी अपना हाल छिपा जाएगी। एक तरफ बच्चे माही और गौतम का सच छिपा रहे हैं, तो दूसरी तरफ अनुपमा अपनी तकलीफ। इसी बीच काम के दौरान अनुपमा को जया के स्कूल प्रोजेक्ट का ख्याल आता है और वह उसे पूरा करने की कोशिश करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का क्या भूत बंगला पर पड़ेगा असर? अक्षय कुमार बोले- वो एडल्ट फिल्म है…

माही खोलेगी गौतम की पोल, फिर जमाई जी का साथ देगी मोटी बा

उधर कोठारी हाउस में आज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। माही घर छोड़कर जाने का फैसला करती है और पूरे परिवार के सामने गौतम के अफेयर का सच बता देती है। कोठारी परिवार यह सुनकर सन्न रह जाता है, लेकिन असली मोड़ तब आता है जब वसुंधरा इस पर यकीन करने से इनकार कर देती है। वसुंधरा का कहना है कि शायद माही ही गौतम को खुश नहीं रख पाई, इसलिए उसका बाहर चक्कर चल रहा है। माही मोटी बा के मुंह से ऐसी बात सुनकर टूट जाएगी। वहीं गौतम भी हार नहीं मानेगा और धमकी देगा कि अगर वो घर से गया तो प्रांशी को भी कानूनी हक से अपने साथ ले जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बादशाह ने ईशा से कर ली गुपचुप शादी? एक्ट्रेस की मां ने पोस्ट किए फोटोज

सावी विला बेचने वाला है दिग्विजय, अनुपमा बनेगी नई सुपरवाइजर

शो के आखिरी हिस्से में आप देखेंगे कि अनुपमा काम पर जाते वक्त दिग्विजय से टकरा जाएगी, जिससे जया का बनाया हुआ प्रोजेक्ट टूट जाएगा। इस वजह से दोनों के बीच बहस होगी। इसी बीच अनुपमा को उसके काम के लिए मैनेजर से तारीफ मिलेगी। रोजी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मैनेजर अनुपमा को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी सौंप देगी, जिससे रोसी को बहुत जलन होगी। एपिसोड की आखिर में अनुपमा को एक और बड़ी बात पता चलेगी कि रणविजय सावी विला को बेचने की प्लानिंग कर रहा है। आगे क्या होगा? सीरियल के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।