Akshay Kumar On Whether Dhurandhar 2 Box Office Have Impact On His Bhooth Bangla Release धुरंधर 2 का क्या भूत बंगला पर पड़ेगा असर? अक्षय कुमार बोले- वो एडल्ट फिल्म है और हमारी फैमिली मूवी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 का क्या भूत बंगला पर पड़ेगा असर? अक्षय कुमार बोले- वो एडल्ट फिल्म है और हमारी फैमिली मूवी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला अगले महीने रिलीज होने वाली है, लेकिन धुरंधर 2 का जो कमाल जारी है क्या उसका भूत बंगला पर असर पड़ेगा तो जानें एक्टर ने क्या कहा।

Tue, 24 March 2026 10:49 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 का क्या भूत बंगला पर पड़ेगा असर? अक्षय कुमार बोले- वो एडल्ट फिल्म है और हमारी फैमिली मूवी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का कमाल जारी है। फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों और क्रिटिक्स से बल्कि इंडस्ट्री के लोगों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर्स में फिल्म के कमाल के बीच अब अक्षय कुमार ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस पर भी अपनी बात रखी कि क्या धुरंधर की सक्सेस से उनकी फिल्म भूत बंगला को कोई नुकसान पहुंच सकता है या नहीं।

क्या बोले धुरंधर और भूत बंगला को लेकर अक्षय कुमार

दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है तो इस पर एक्टर ने आईएनएस से बात करते हुए कहा, ‘मैं फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से काफी खुश हूं जिसे इतनी बड़ी ऑडियंस मिल रही है। यह फिल्म इंडियन सिनेमा को एक नए लेवल पर लेकर गई है जो काफी मोटिवेटिंग है। 3 हफ्ते काफी होते हैं वैसे और यहां हम 21 दिन की बात कर रहे हैं। यह इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा है और आपको भी कई इंटरव्यूज लेने का मौका देता है। अगर फिल्में नहीं चलती हैं तो ऐसे इंटरैक्शन के लिए प्लेटफॉर्म नहीं होता है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भूत बंगला के लिए वामिका ने शूट किया रिस्की ट्रेन सीक्वेंस, अक्षय ने थामा हाथ

अक्षय बोले वो एडल्ट फिल्म, हमारी फैमिली मूवी है

अक्षय ने आगे कहा, 'वो फिल्म रियलइज्म पर है, वो एक्शन है और वो एडल्ट फिल्म है, ये फैमिली फिल्म है। हमारे लिए तो बहुत अच्छी बात है कि सारी फिल्में चले, इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है।'

भूत बंगला के बारे में जानें

भूत बंगला की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव अहम किरदार में हैं। फिल्म में असरानी भी दिखेंगे जिनका निधन पिछले साल 20 अक्टूबर को हुआ था। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन का 14 साल बाद रीयूनियन हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने लाइव करके दिखाया यह सीन, 'भूत बंगला' के प्रमोशन में चकराए फैंस

डकैत से होगा भूत बंगला का क्लैश

बता दें कि धुरंधर 2 जहां 19 मार्च को रिलीज हुई, वहीं भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। इस बीच में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हालांकि भूत बंगला का डकैट अ लव स्टोरी से क्लैश होगा। फिल्म में मृणाल ठाकुर, अदिवि शेष लीड रोल में हैं। पहले इस फिल्म का धुरंधर 2 से क्लैश होना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय कुमार ने सलमान खान से की थी फिल्म भूत बंगला रिलीज की बात

वहीं यश की फिल्म टॉक्सिक की भी रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई थी। पहले टॉक्सिक ने भी 19 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन फिर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।