did rapper Badshah got married to Punjabi actress girlfriend isha rikhi her mother shares photos with blessings क्या बादशाह ने ईशा रिखी से कर ली गुपचुप शादी? पंजाबी एक्ट्रेस की मां ने तस्वीरें पोस्ट कर दिया आशीर्वाद, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

क्या बादशाह ने ईशा रिखी से कर ली गुपचुप शादी? पंजाबी एक्ट्रेस की मां ने तस्वीरें पोस्ट कर दिया आशीर्वाद

बादशाह के फैन्स उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज देखकर शॉक्ड हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है। दुलहन की मां ने आशीर्वाद के साथ तस्वीरों का पोस्ट डाला है। जानें पूरा मामला क्या है।

Tue, 24 March 2026 02:18 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या बादशाह ने ईशा रिखी से कर ली गुपचुप शादी? पंजाबी एक्ट्रेस की मां ने तस्वीरें पोस्ट कर दिया आशीर्वाद

रैपर बादशाह बीते कुछ समय से अपने एक गाने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी में हैं। अब कुछ वायरल तस्वीरों और क्लिप्स ने उनके फैन्स को झटका दिया है। तस्वीरों और वीडियो को देखकर लग रहा है कि बादशाह ने चुपचाप शादी कर ली है। उनके दुलहन के रूप में एक्ट्रेस ईशा रिखी दिख रही हैं। ये फोटोज उनकी मां ने शेयर की हैं। बता दें कि ईशा और बादशाह के लिंकअप की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। हालांकि इस पर बादशाह या ईशा की तरफ से कोई बयान नहीं था। वहीं उनकी शादी की खबर की भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है।

शेयर कीं शादी की फोटोज

ईशा रिखी की मां पूनम रिखी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने बादशाह के फैन्स को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने बादशाह और ईशा की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें दोनों दूल्हा-दुलहन बने दिख रहे हैं, साथ में लिखा है, गॉड ब्लेस यू। पोस्ट पर लोग बधाई दे रहे हैं। उन्होंने एक क्लिप भी शेयर की है जिसमें पंडितजी मंत्र पढ़ रहे हैं और बादशाह और ईशा फेरे ले रहे हैं। फोटोज में उनके घर के लोग आशीर्वाद दे रहे हैं। बता दें कि करीब 5 साल से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं।



read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे रैपर बादशाह, देखें संत से मिली क्या सलाह

मंडप में मजाक करते दिखे बादशाह

ईशा की मां ने जो क्लिप पोस्ट की है, उसमें एक में बादशाह और ईशा एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे हैं। मजाक में बादशाह ईशा का गला कसने की एक्टिंग करते हैं। इसके बाद परिवार के साथ कई फोटोज हैं। फोटोज में अलग-अलग रस्में दिख रही हैं। कुछ फोटोज में घरवाले आशीर्वाद भी दे रहे हैं। ईशा की मां ने अलग से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। उनके ये सारे पोस्ट 24 मार्च 2026 के हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अलग धर्म और संस्कृति की वजह से टूटी बादशाह की शादी, बोले, मां-बाप पहले ही समझ गए

पहले हो चुकी है बादशाह की शादी

बादशाह तलाकशुदा हैं। उनकी एक्स वाइफ का नाम जैस्मिन मसीह है। दोनों की जान-पहचान फेसबुक पर हुई थी इसके बाद प्यार हुआ। फिर दोनों ने 2012 में शादी कर ली। बादशाह और जैस्मिन की एक बेटी भी है जिसका जन्म 2017 में हुआ था। बादशाह और ईशा की डेटिंग की खबरें 2022 में आई थीं। दोनों ने इस पर कभी कोई बयान नहीं दिया। फिलहाल बादशाह की शादी की खबरों पर ऑफिशियल बयान का इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब खौफ से कांपे बादशाह, बोले- सुबह 4 बजे सुनसान सड़क पर मिली बूढ़ी औरत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।