Anupama 18 Dec Episode in Hindi gautam gandhi instigate rahi professor got know about parag kothari rajni past Anupama: गौतम के हाथ लगे 2 तुरुप के इक्के, कोठारी परिवार को बर्बाद करने की तरफ बढ़ाए कदम, Tv Hindi News - Hindustan
More

Anupama: गौतम के हाथ लगे 2 तुरुप के इक्के, कोठारी परिवार को बर्बाद करने की तरफ बढ़ाए कदम

Anupamaa in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में गौतम गांधी के हाथ ऐसा सबूत मिलेगा जिसकी मदद से वो कोठारी परिवार को बर्बाद करने के लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगा।

Thu, 18 Dec 2025 03:29 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Anupama: गौतम के हाथ लगे 2 तुरुप के इक्के, कोठारी परिवार को बर्बाद करने की तरफ बढ़ाए कदम

‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में राही एग्जाम की तैयारी करेगी। प्रेम, राही की मदद करेगा, लेकिन ऑडियंस के होश तब उड़ेंगे जब वे राही के प्रोफेसर दिवाकर को कोठारी हाउस के बाहर देखेंगे। प्रोफेसर दिवाकर दूरबीन की मदद से राही पर नजर रखेंगे। वह राही और प्रेम को रोमांस करता देख भड़क जाएंगे और अपनी कार से बाहर निकलकर अपना गुस्सा निकालेंगे और तभी गौतम उन्हें देख लेगा।

अनुपमा सीरियल

राही की फील्डिंग सेट करेगा गौतम

गौतम, प्रोफेसर दिवाकर से मिलेगा। वह प्रोफेसर दिवाकर के कान भरेगा। वह कहेगा, ‘मुझे पता है कि आप राही को पसंद करते हैं। मैं ये भी जानता हूं कि राही भी आपको पसंद करती है। प्रेम के पास तो राही के लिए वक्त ही नहीं है। वह बेचारी अकेले रहती थी। मुरझा गई थी, लेकिन जब से आपकी क्लास जॉइन की है तब से खुश दिखती है। हर समय सिर्फ आपकी बातें करती रहती है।’ प्रोफेसर दिवाकर खुश हो जाएंगे और वहां से चले जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRP: अनुपमा को लगा झटका, नंबर 1 पर इस रियलिटी शो ने बनाई जगह
अनुपमा सीरियल

पराग कोठारी के खिलाफ मिलेगा सबूत

अगले दिन राही एग्जाम देने जाएगी और तभी गौतम के पास एक फोटो आएगी। उसे पता चल जाएगा कि पराग कोठारी और रजनी एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। इतना ही नहीं, उसे इस बात की भी जानकारी मिलेगी कि पराग और रजनी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड थे। अब वह इस तुरुप के इक्के का इस्तेमाल कर पराग और रजनी दोनों को ब्लैकमेल करने की कोशिश करेगा और कोठारी परिवार को बर्बाद करने की ओर अपना कदम बढ़ाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरहाना ने नहीं किया था गौरव को अपनी पार्टी में इन्वाइट? एक्टर बोले- फोन देखा तो…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।