Top 10 Hindi Serial TRP Report Massive Change Bigg Boss Number 1 Anupamaa Slips to number 2 full list here टॉप 10 हिंदी सीरियल्स: अनुपमा को लगा झटका, नंबर 1 पर इस रियलिटी शो ने बनाई जगह, Tv Hindi News - Hindustan
More

टॉप 10 हिंदी सीरियल्स: अनुपमा को लगा झटका, नंबर 1 पर इस रियलिटी शो ने बनाई जगह

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सभी सीरियल को पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस इस हफ्ते नंबर 1 पर पहुंच गया है। लिस्ट में नंबर दो पर अनुपमा पहुंच गया है। 

Thu, 18 Dec 2025 02:44 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
टॉप 10 हिंदी सीरियल्स: अनुपमा को लगा झटका, नंबर 1 पर इस रियलिटी शो ने बनाई जगह

हर हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते के टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ने आज यानी 18 दिसंबर को टॉप 10 हिंदी सीरियल्स की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट। इस लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले काफी हफ्तों से नंबर 1 पर रहा अनुपमा इस हफ्ते नंबर 2 पर आ गया है। पहले नंबर बिग बॉस ने जगह बना ली है।

बिग बॉस: अनुपमा और बाकी सीरियल्स को पछाड़ कर बिग बॉस ने नंबर 1 पर जगह बनाई है। बिग बॉस की टीआरपी 2.2 रिकॉर्ड की गई है। बता दें, हाल ही में बिग बॉस 19 का फिनाले हुआ था और गौरव खन्ना इस सीजन के विनर हैं।

अनुपमा: पिछले कई हफ्तों से नंबर 1 पर रहने वाला अनुपमा इस हफ्ते नंबर दो पर आ गया है। अनुपमा की टीआरपी 2.1 रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते भी शो की टीआरपी 2.1 थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा की वजह से मौत के मुंह में जाएगी भारती, ईशानी को फिर लगी ड्रग्स की लत!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्टार प्लस का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है। शो की टीआरपी 2 रिकॉर्ड की गई है। पिछले हफ्ते शो की टीआरपी 1.9 थी।

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट: लिस्ट में चौथे नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड है। शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गई है।

तुम से तुम तक: लिस्ट में 5वें नंबर पर शो तुम से तुम तक है। पिछले हफ्ते भी ये शो नंबर पांच पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.9 रिकॉर्ड की गाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:KSBKBT 2: वीरानी हाउस में आएगा नया तूफान, सड़क पर आएगा मिहिर?

लिस्ट में इन शोज का भी नाम

लिस्ट में छठे नंबर पर उड़ने की आशा-सपनों का सफर है। शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है। लिस्ट में 7वें नंबर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा है। शो की टीआरपी 1.8 रिकॉर्ड की गई है। लिस्ट में 8वें नंबर पर गंगा मां की बेटियां है। शो की टीआरपी 1.8 है। 9वें नंबर पर शो वसुधा है। वसुधा की टीआरपी1.8 रिकॉर्ड की गई है। 10वें नंबर पर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है। शो की टीआरपी 1.7 रिकॉर्ड की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।