फरहाना भट्ट ने नहीं किया था गौरव खन्ना को अपनी पार्टी में इन्वाइट? एक्टर बोले- मैंने फोन चेक किया…
गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद अपने जन्मदिन की पार्टी रखी थी, लेकिन इस पार्टी में फरहाना भट्ट नहीं आई थीं। वहीं फरहाना की पार्टी में गौरव नहीं गए थे। ऐसा क्यों? गौरव ने बताया।

‘बिग बॉस 19’ से बाहर निकलने के बाद गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट ने पार्टी थ्रू की थी। याद है? हां! तो आपको ये भी याद होगा कि गौरव की पार्टी में फरहाना और फरहाना की पार्टी में गौरव नहीं गए थे। याद है न! अब इंटरव्यू के वक्त गौरव से पूछा गया कि ऐसा क्यों हुआ? क्या आप दोनों ने ही एक-दूसरे को इन्वाइट नहीं किया था? पढ़िए गौरव ने क्या बताया।

गौरव खन्ना ने बताई पूरी बात
गौरव खन्ना ने यूट्यूब चैनल टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैंने सबको इन्वाइट किया था। मुझे किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। मैंने जीशान को भी बुलाया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वो अपने होमटाउन में हैं और मैंने फरहाना को भी इन्वाइट किया था। फरहाना ने बताया कि वह नहीं आ पाएंगी क्योंकि वो डॉक्टर के पास गई थीं उनकी स्किन का कोई प्रॉब्लम था। तान्या को भी बुलाया था, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया। शायद ज्यादा बिजी हैं।”

फरहाना की पार्टी में क्यों नहीं गए गौरव?
गौरव ने आगे कहा, “जिस दिन फरहाना की पार्टी थी उसी दिन सुबह प्रणित का शो था। मैं वहां गया हुआ था और मुझे आकांक्षा का कॉल आया कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। मैं भागते हुए घर गया। मैंने बाद में देखा तो फरहाना के मिस्ड कॉल्स थे। मुझे नहीं पता था कि वह पार्टी में इन्वाइट करने के लिए कॉल कर रही हैं, वरना मैं उन्हें बता देता कि आकांक्षा कि तबीयत ठीक नहीं है तो नहीं आ पाऊंगा।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन