अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम, धर्मेंद्र की बात करते ही कपकपाने लगी आवाज, बोले- मेरे आदर्श…
KBC 17: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रमोशन के वक्त अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए। उन्होंने धर्मेंद्र को अपना दोस्त, अपना परिवार और अपना आदर्श बताया।

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के सेट पर इमोशनल हो गए। उन्होंने एपिसोड की शुरुआत में हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को याद किया और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की स्टार कास्ट को स्टेज पर बुलाया। बता दें, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं।
‘मेरे दोस्त, मेरे आदर्श…’
उन्होंने कहा, “फिल्म ‘इक्कीस’ हमारे लिए आखिरी कीमती चीज है, जो लाखों लोगों के लिए छोड़ी गई है। एक कलाकार जिंदगी की आखिरी सांस तक कला का अभ्यास करना चाहता है और मेरे दोस्त, मेरे परिवार और मेरे आदर्श, श्री धर्मेंद्र देओल ने बिल्कुल यही किया।”

‘वह एक एहसास थे’
अमिताभ बच्चन की आवाज कपकपाने लगी जब उन्होंने आगे कहा, "धरम जी सिर्फ एक इंसान नहीं थे। वह एक एहसास थे, और एक एहसास आपको कभी जाने नहीं देता। यह एक याद बन जाता है, एक आशीर्वाद जो आपको आगे बढ़ाता रहता है।" इसके बाद अमिताभ ने अपनी और धर्मेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ का किस्सा शेयर किया।
शेयर किया ‘शोले’ का किस्सा
उन्होंने कहा, “हम बेंगलुरु में शूट कर रहे थे। उनमें वो था…जिसे मैं एक फीजिकल क्वालिटी कहता हूं - वह एक पहलवान, एक हीरो थे। हम मौत का सीन शूट कर रहे थे और जो दर्द आपने स्क्रीन पर देखा वह असली था क्योंकि उन्होंने मुझे इतनी कसकर पकड़ा था कि दर्द नेचुरल एक्टिंग में बदल गया।”

श्रीराम राघवन ने दी श्रद्धांजलि
वहीं ‘इक्कीस’ के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि वह मेरी आखिरी फिल्म में काम कर रहे हैं और उनकी आखिरी फिल्म कुछ ऐसी है जिसमें वह असाधारण रूप से अच्छे हैं।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन