Dharmendra last movie ikkis release date postponed due to dhurandhar box office craze धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला

Dharmendra Last Movie Ikkis: दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ अब अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। क्यों? आइए आपको बताते कि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन क्यों की।

Wed, 17 Dec 2025 05:40 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, जानें मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला

‘इक्कीस’ बहुत खास फिल्म है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। धर्मेंद्र के निधन (24 नवंबर 2025) के बाद से ही उनके फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो ये फिल्म 25 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बुधवार के दिन पोस्ट जारी कर मेकर्स ने बताया कि वे इस फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर रहे हैं। क्यों? आइए समझाते हैं।

पोस्टपोन करने का कारण

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। लोग रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म को देखने के लिए बड़ी तादाद में सिनेमाघरों में जा रहे हैं। ऐसे में मेकर्स नहीं चाहते कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के साथ क्लैश हो इसलिए उन्होंने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी।

अब कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज भी जी करता है, पिंड अपने नू जानवा।” धरम जी मिट्टी के सच्चे बेटे थे और उनके शब्दों में उस मिट्टी का सार है। उनकी यह कविता एक तड़प है; एक लेजेंड से दूसरे लेजेंड को एक ट्रिब्यूट। हमें यह टाइमलेस वर्स गिफ्ट करने के लिए धन्यवाद। सिनेमाघरों में ये फिल्म देखें। इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है।’

फिल्म की स्टार कास्ट

अमिताभ बच्चन के नाती (बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे) अगस्त्य नंदा धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म में जयदीप अहलावत, एकावली खन्ना, श्री बिश्नोई, विवान शाह, सिकंदर खेर, आर्यन पुष्कर, सिमर भाटिया और मानसी चावला भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इक्कीस की रिलीज से पहले अभिषेक ने भांजे अगस्त्य को कहा- बड़ी जिम्मेदारी है…
ये भी पढ़ें:इक्कीस: धर्मेंद्र ने आखिरी फिल्म में जताई गांव वापस जाने की चाह; लोग हुए इमोशनल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।