Dhurandhar star Ayesha Khan reveals she been attempted to rape recalls spot boy sent her disturbing voice ‘धुरंधर’ स्टार आयशा खान बोलीं, मेरा रेप करने की कोशिश की थी, स्पॉट बॉय गंदे वॉइस नोट्स भेजता था, Tv Hindi News - Hindustan
More

‘धुरंधर’ स्टार आयशा खान बोलीं, मेरा रेप करने की कोशिश की थी, स्पॉट बॉय गंदे वॉइस नोट्स भेजता था

आयशा खान ने ग्लैमर की दुनिया के उस कड़वे सच पर बात की, जिसे अक्सर पर्दे के पीछे ही रखा जाता है। उन्होंने बताया कि एक महिला सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें किस हद तक ऑनलाइन शोषण, रेप की धमकियों और यहां तक कि असल जिंदगी में यौन हिंसा की कोशिशों का सामना करना पड़ता है।

Wed, 4 March 2026 06:23 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘धुरंधर’ स्टार आयशा खान बोलीं, मेरा रेप करने की कोशिश की थी, स्पॉट बॉय गंदे वॉइस नोट्स भेजता था

‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और अपने साथ हुए डरावने अनुभवों पर खुलकर बात की। आयशा ने कहा कि उन्हें हर वक्त हर चीज के लिए ट्रोल किया जाता है। आयशा बोलीं, 'जब बताया कि 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' की शूटिंग के दौरान पीरियड्स थे तो ट्रोल किया गया। मैं चाहे नॉर्मल टॉप पहनूं या स्कर्ट, लोगों को हर चीज से दिक्कत है। मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। यह बहुत दुखद है कि मुझे दूसरों की गंदी सोच की वजह से अपनी पसंद पर लगाम लगानी पड़ती है।'

रेप की धमकियां

जब आयशा से पूछा गया कि क्या उन्हें रेप की धमकियां मिलती हैं? तब उन्होंने 'मोजो स्टोरी' को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हां, हर रोज! मैं अभी अपना फोन खोलकर आपको दिखा सकती हूं। दुख की बात तो ये है कि अब रेप की धमकियां देना नॉर्मल हो गया है। लोग इस पर बात करते हैं, सवाल पूछते हैं, लेकिन पर कुछ होता नहीं है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘रोजा और रमजान में भी इन लोगों को…’, आयशा को होली मनाते देख भड़के यूजर्स
आयशा खान

क्यों लगता है डर?

आयशा बोलीं, 'मुझे तो ये सोच सोचकर डर लगता है कि ये धमकियां देने वाले, ये ट्रोल करने वाले कोई रोबोट नहीं हैं, बल्कि हमारे आसपास रहने वाले इंसान हैं। अगर उनके पास ताकत होती तो वे असल सिर्फ धमकी नहीं देते, वैसा ही करते जैसा वो लिख रहे हैं।'

हुई थी रेप की कोशिश

आयशा ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनका रेप करने की कोशिश की गई थी। उस घटना का जिक्र करते हुए आयशा इमोशनल हो गईं और बोलीं, ‘कभी-कभी ये ऑनलाइन कमेंट्स उन पुराने जख्मों को फिर से कुरेद देते हैं जिन्हें मैं भूलना चाहती हूं। मुझे डर लगता है कि अगर मैं इतनी फेमस न होती तो शायद ऐसी घटना मेरे साथ दोबारा हो सकती थी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के शरारत गाने को पीरियड्स में किया आयशा खान ने शूट, कहा- काश मैं अपना..

सेट पर हुई थी डरावनी घटना

आयशा ने बताया कि एक बार वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। उनके साथ उनके पिता भी थे। शूटिंग के दौरान उनके इंस्टाग्राम पर लगभग हर रोज गंदे वॉइस नोट्स और मैसेज आ रहे थे। एक दिन उन्हें एहसास हुआ कि ये वॉइस नोट्स और मैसेज भेजने वाला अनजान नहीं, बल्कि उनके सेट पर काम करने वाला एक स्पॉट बॉय है। उन्होंने तुरंत प्रोडक्शन और अपने पिता को इस बारे में बताया और उस लड़के पर कार्रवाई की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शरारत में आयशा संग तुलना पर भड़कीं क्रिस्टल, बोलीं- आप किसी को नीचे...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।