Shah Rukh Khan and Dhurandhar Ranveer Singh Dances Kailash Kher Song Bam Lahri shiva song anant ambani birthday कैलाश खेर के गाने ‘बम लहरी’ पर झूमे शाहरुख खान और रणवीर सिंह, शिव भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

कैलाश खेर के गाने ‘बम लहरी’ पर झूमे शाहरुख खान और रणवीर सिंह, शिव भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी

बॉलीवुड के तमाम सितारे 10 अप्रैल को अनंत अंबानी के जन्मदिन का जश्न मनाने जामनगर पहुंचे थे। अब अनंत अंबानी के जन्मदिन के कुछ वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसी ही एक वीडियो में शाहरुख खान और रणवीर सिंह कैलाश खेर के गाने ‘बम लहरी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Sun, 12 April 2026 12:27 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कैलाश खेर के गाने ‘बम लहरी’ पर झूमे शाहरुख खान और रणवीर सिंह, शिव भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अनंत अंबानी के जन्मदिन की वीडियो और तस्वीरों वायरल हो रही हैं। अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में अपना जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं। अब इसी जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो में शाहरुख खान और रणवीर सिंह को कैलाश खेर के गाने ‘बम लहरी’ पर डांस करते देखा जा सकता है।

वायरल हो रहा शाहरुख खान और रणवीर सिंह का वीडियो

सोशल मीडिया पर जो क्लिप वायरल हो रही है उसमें देखा जा सकता है कि कैलाश खेर अपना पॉपुलर गाना ‘बम लहरी’ लाइव परफॉर्म कर रहे हैं। रणवीर सिंह, शाहरुख खान, गौरी खान, ईशा अंबानी, नीता अंबानी, वीर पहारिया, समेत कई मेहमान शिव के इस गीत पर झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, अनंत अंबानी भी शिव भक्ति में डूबे दिखाई पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी के बर्थडे के लिए सजा मुंबई का वर्ली सी लिंक, देखें वीडियो

अनंत अंबानी के बर्थ डे पर कैलाश खेर का लाइव परफॉर्मेंस

वीडियो में कैलाश खेर स्टेज पर खड़े परफॉर्म कर रहे हैं। उनके पीछे शिव की छवि बनी नजर आती है। वीडियो में रणवीर सिंह ब्लैक रंग के फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान ब्लैक आउटफिट के साथ सिर पर ब्लैक रंग की पगड़ी बांधे दिखाई पड़ते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राका का मतलब क्या है, SRK ने पोस्टर देख क्या कहा, कितना है एटली की फिल्म का बजट?

वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- यार ये रणवीर सिंह क्या खाता है, इसकी एनर्जी कोई मैच नहीं कर सकता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- रणवीर सिंह और शाहरुख खान को इस एनर्जी के साथ डांस करते देखना हमेशा ही अच्छा लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहरुख खान कभी गांव वाले का किरदार नहीं निभा सकते, प्रियदर्शन बोले- अक्षय की…

‘बम लहरी’ की बात करें तो ये गाना कैलाश खेर की एल्बम कैलासा झूमो रे का हिस्सा है। एल्बम साल 2007 में रिलीज हुई ती। यह गाना कैलाश खेर, नरेश कामत और परेश कामत ने बनाया है।

गाने के लिरिक्स

ओ आ ओ आ ओ आ ओ आ ओ आ

हाथ जोड़ के बोली गवर्जा

हाथ जोड़ के बोली गवर्जा

तीनो लोक बसाये बसती में

तीनो लोक बसाये बसती में

आप बसें वीराने में जी

आप बसें वीराने में जी

अजी राम भजो जी राम भजो जी

राम भजो जी राम भजो जी

शिव का वंदन किया करो

अजी शिव का वंदन किया करो

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

मेरी एक सुनी अंतर्यामी

मेरी एक सुनो भोलेस्वामी

में तो दासी जनम जनम की

में तो दासी जनम जनम की

बाली उम्र से भक्ति करती

बाली उम्र से भक्ति करती

तुम्हे छोड़कर कहीं ना जाऊ

तुम्हे छोड़कर कहीं ना जाऊ

रात दिवस तेरे चरण दवाऊ

रात दिवस तेरे चरण दवाऊ

तुम्हे छोडू तो में मर जाऊ

तुम्हे छोडू तो में मर जाऊ

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

एक सुनो ना मेरे भोले नाथ जी

एक सुनो ना मेरे दीनानाथ जी

दिन भर में तेरी भंग रगडूगी

दिन भर में तेरी भंग रगडूगी

भंग रगडू में तेरा रगडू धतुरा

भंग रगडू में तेरा रगडू धतुरा

तेज करुगी तेरा पूरा

हुकुम बजाऊ तेरा पूरा

तुझे पीलाऊ तिरग्नादिया

तुझे पीलाऊ तिरग्नादिया

और जो बच जावे में पिलुंगी

जो बच जावे में पिलुंगी

अमृत जान समझ पिलुंगी

अमृत जान समझ पिलुंगी

शरण में लेलो भोलेनाथ जी

मोहे अपनी बना लो दीनानाथ जी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

एक सुनो जी पार्वती

मेरी एक सुनो गौर रानी

इस जंगल में तू क्या पावेगी

कन्दली बन बन मर जावेगी

हाथी चिघाड़े शेर दहाड़े

हाथी चिघाड़े शेर दहाड़े

भस्म रमाऊ धुनी रमाऊ

तांडव कर कर डमरू बजाऊ

गुफा बीच मेरा है डेरा री

अभी समझ जा है गौरा

अभी मान जा हे गौरा

मेरे भूत की माला गले पड़ी

खक्कड़ माला गले पड़ी

उनको देख तू डर जावेगी

मेरे संग तू क्या पावेगी

कोई अच्छा कुवर राजा का ढूढ

कोई रूप कुवर राजा का ढूढ

तू रानी बनकर बेठ महल

तू रानी बनकर बेठ महल

आरी समझ जा है गौरा री

महा मान जाए है गौरा

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

संभू कार करेंगे संभू ज़ोरिगा चेरा आज पड़ेगा चेरा (बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी)

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बगड़ बम बबम बम बबम बम बम लहरी

बम बम शिव संकर शंभु

महादेव शिव संकर शंभु

जाता जुट शिव संकर शंभु

वस्तरकाल शिव संकर शंभु

बम बम शिव संकर शंभु

महादेव शिव संकर शंभु

जाता जुट शिव संकर शंभु

वस्तरकाल शिव संकर शंभु

बम बम शिव संकर शंभु

महादेव शिव संकर शंभु

जाता जुट शिव संकर शंभु

वस्तरकाल शिव संकर शंभु

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।