‘राका’ का मतलब क्या है, शाहरुख खान ने पोस्टर देख क्या कहा, कितना है एटली की फिल्म का बजट?
Raaka: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘राका’ है। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में पहली बार अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण के साथ काम करने वाले हैं।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन पर निर्देशक एटली ने उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का नाम और फर्स्ट लुक रिवील किया था। उन्होंने बताया था कि टीम ने इस फिल्म का नाम 'राका' रखा है। ‘राका’ के पोस्टर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कुछ लोग पोस्टर देखकर खुश हो गए हैं। वहीं कुछ कह रहे हैं कि उन्होंने पहले भी ऐसा लुक देखा है।
क्या है 'राका' का मतलब?
फिल्म का नाम 'राका' दर्शकों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। संस्कृत और तमिल मूल के इस शब्द का अर्थ 'पूर्णिमा का चांद' होता है। वह रात जब चांद अपनी पूर्ण चमक और शक्ति पर होता है। हालांकि, पोस्टर का मिजाज इसके नाम से बिल्कुल विपरीत है। पोस्टर में गहरे काले बादल और खूंखार पंजे दिखाए गए हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में कोई दैवीय या डरावनी पौराणिक शक्ति देखने को मिलेगी।
शाहरुख खान ने किया रिएक्ट
शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ का पोस्टर शेयर कर लिखा, 'पोस्टर बहुत ही मजेदार और दिलचस्प है, बिल्कुल तुम्हारी तरह। मैं यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि आप लोगों ने क्या तैयार किया है। अगर एटली के शब्दों में कहें तो ये मोस्टर मास माससस माससस!! होगा। 'राका' बहुत मजेदार फिल्म लग रही है, ढेर सारी शुभकामनाएं!'
एटली हुए इमोशनल
एटली ने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि 'राका' का आइडिया उन्हें 18 साल पहले आया था और वह तब से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘राका सिर्फ एक फिल्म नहीं है... ये मेरा ही एक हिस्सा है जिसे मैं सालों से अपने साथ लिए घूम रहा हूं। 18 सालों तक, मैंने इस आइडिया को संभालकर रखा और उसे कभी भी धुंधला नहीं पड़ने दिया। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे तराशा, और हर मुश्किल में मेरे साथ रहा। और सच कहूं तो... यह तो बस शुरुआत है।’
फिल्म का बजट और रिलीज
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म लगभग 800 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही है। फिल्म को बड़ा बनाने के लिए 'आयरन मैन 2' और 'ट्रांसफॉर्मर्स' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के VFX सुपरवाइजर्स की मदद ली जा रही है। इस फिल्म के जरिए पहली बार पर्दे पर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ नजर आएगी। वहीं रिलीज डेट की बात करें तो फिल्म के साल 2027 में बड़े पर्दे पर आने की उम्मीद है।
किस फिल्म से मिलता जुलता है ‘राका’ का पोस्टर?
लोगों को ‘राका’ का पोस्टर काशमोरा में कार्थी के लुक से मिलता जुलता लग रहा है। वहीं कुछ कह रहे हैं कि पोस्टर देख उन्हें जूनियर एनटीआर की साल 2011 में आई फिल्म 'शक्ति' के विलेन 'राखा' की याद आ गई, जिसका किरदार Daniel Kaleb ने निभाया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन