Anant Ambani Birthday Mumbai Worli Sea Link Lights Up With His Photos अनंत अंबानी के बर्थडे के लिए सजा मुंबई का वर्ली सी लिंक, देखें वीडियो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनंत अंबानी के बर्थडे के लिए सजा मुंबई का वर्ली सी लिंक, देखें वीडियो

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 31वां बर्थडे है। इस खास मौके पर ना सिर्फ मुंबई में बल्कि जामनगर में भी ग्रैंड सेलिब्रेशन हो रहा है।

Fri, 10 April 2026 12:38 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
अनंत अंबानी के बर्थडे के लिए सजा मुंबई का वर्ली सी लिंक, देखें वीडियो

अनंत अंबानी का 10 अप्रैल 2026 को बर्थडे है और इस खास मौके पर ना सिर्फ मुंबई बल्कि जामनगर में भी सेलिब्रेशन हो रहा है। अब मुंबई बांद्रा का वर्ली सी लिंक को लाइट्स से सजा दिया गया है। लाइट्स से अनंत की फोटो भी दिख रही है। इसके साथ एक मैसेज भी लिखा है अनंत अंबानी जी। इसके बाद एक और फोटो आती है जिसमें अनंत ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना है और साथ लिखा है अनंत सेवा फाउंडेशन।

सेलेब्स पहुंचे पार्टी में

बता दें कि अनंत, मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। बर्थडे से 1-2 दिन पहले ही कई स्टार्स जामनगर पहुंच गए हैं सेलिब्रेशन के लिए जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त।

अब जामनगर में 10 अप्रैल का दिन काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा।

कई नेक काम होंगे अनंत के बर्थडे पर

इसी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज इस मौके पर कई नेक काम भी कर रही है। न्यूज एंजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल में मंदिर के इन्फ्रास्टक्चर और एनिमल वेलफेयर के लिए 18 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इसमें राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर को दान देना भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी के बर्थडे पर लगे ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचीं शहनाज गिल

वहीं गुजरात में द्वारका में यात्री भवन भी बनाया गया और अम्बाजी टेम्पल में भोजन प्रसाद भी रखवाया गया है जिसमें लाखों भक्तों को खाना दिया जाएगा।

मुंबई में ब्लड डोनेशन कैम्प

इसके अलावा मुंबई में अनंत के सम्मान में ब्लड डोनेशन कैम्प भी रखा गया जिसमें शहनाज गिल चीफ गेस्ट भी बनकर गई थीं और उन्होंने सभी डोनर्स को सर्टिफिकेट भी दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, शाहरुख ने मांगी दुआ

जामनगर में शादी से पहले के फंक्शन्स

बता दें कि इससे पहले अनंत और राधिका की शादी से पहले के कई फंक्शन्स जामनगर में ही हुए थे। इतना ही नहीं इस शादी में ना सिर्फ बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के स्टार्स आए थे बल्कि कई विदेशी स्टार्स भी आए थे जैसे किम कार्दशियन, जॉन सीना, बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर समेत कई सेलेब्स आए थे।

वहीं कई विदेशी स्टार्स जैसे जस्टिन बीबर, रिहाना ने शादी में स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी थी। शादी फिर मुंबई में ही हुई थी जिसमें कई सेलेब्स आए और सभी ने साथ में सेलिब्रेट किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत अंबानी ने पहली ही स्पीच में किया कमाल, कंपनी को लेकर तगड़ी योजना- क्या बोले

शाहरुख और सलमान खान तो अनंत के काफी अच्छे दोस्त हैं और वे उनके साथ खूब मस्ती करने वाले हैं। सिंगर हर्षदीप कौर ने कुछ समय फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह और ए आर रहमान के साथ फोटो शेयर की है। फोटोज से पता चला कि ए आर रहमान भी पार्टी में पहुंचे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।