Ranbir Kapoor as Lord Ram how chocolate boy of Bollywood changed his image from sawariya to animal to now ramayana चॉकलेट बॉय, कॉम्प्लेक्स एक्टर और अब 'राम': कैसे रणबीर कपूर ने बदली अपनी छवि?, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

चॉकलेट बॉय, कॉम्प्लेक्स एक्टर और अब 'राम': कैसे रणबीर कपूर ने बदली अपनी छवि?

रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणबीर कपूर को राम के रोल में देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। रणबीर कपूर ने अपनी शुरुआत एक चॉकलेट हीरो के तौर पर की थी। आइए जानते हैं रणबीर कपूर ने कैसे अपनी छवि को बदला है।

Sat, 11 April 2026 12:15 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
चॉकलेट बॉय, कॉम्प्लेक्स एक्टर और अब 'राम': कैसे रणबीर कपूर ने बदली अपनी छवि?

साल 2007 में रणबीर कपूर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत की। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ एक्टर के तौर पर रणबीर कपूर की पहली फिल्म थी। रणबीर कपूर के करियर की शुरुआती फिल्में रोमांटिक फिल्में थीं। इस वजह से रणबीर कपूर की इमेज एक चॉकलेटी बॉय की बन गई। अब रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में राम का रोल निभाएंगे। ऐसा नहीं है कि चॉकलेट बॉय की छवि से सीधे रणबीर कपूर ने अपनी छवि एक गंभीर एक्टर की कर ली।उन्होंने धीरे-धीरे बीते सालों में अपनी चॉकलेट बॉय वाली छवि बदली है।

रणबीर कपूर की रोमांटिक हीरो की पहचान

रणबीर कपूर ने इंडस्ट्री में कदम एक रोमांटिक हीरो के तौर पर रखा। जब रणबीर कपूर की सावंरिया रिलीज हुई तो लोगों को लगा इंडस्ट्री में एक और चॉकलेटी हीरो की एंट्री हुई। सांवरिया के बाद रणबीर कपूर ‘बचना ऐ हसीनों’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘अंजाना- अंजानी’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'टीजर में राक्षस ऐसे लग रहे थे जैसे...' सुनील ने 'रामायण' को लेकर कही ये बात

फिर कॉम्पलेक्स किरदारों से मिली पहचान

ये सभी फिल्में ही वो फिल्में थीं जिसमें रणबीर कपूर एक लवर बॉय के रोल में नजर आए। रणबीर कपूर एक लवर बॉय की अपनी सफल छवि बना चुके थे, लेकिन इसके बाद रणबीर कपूर ने कुछ ऐसी फिल्में कीं जिससे उनकी लवर बॉय इमेज बदली और उनकी गिनती उन एक्टर्स में होने लगी जिन्हें कॉम्पलेक्स रोल करने के लिए जाना जाता है। रणबीर कपूर को उनके कॉम्पलेक्स रोल्स के लिए भी खूब पसंद किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण: रणबीर ने छोड़ी शराब-सिगरेट, सालभर किया ये काम, तीरंदाजी भी सीखी

जिन फिल्मों ने रणबीर कपूर की छवि एक लवर बॉय से एक कॉम्पलेक्स एक्टर में बदल दी, वो फिल्में थीं ‘रॉकस्टार’, ‘राजनीति’, ‘बर्फी’, ‘तमाशा’, ‘जग्गा जासूस’ और ‘संजू’। ये वो फिल्में थीं जिसकी वजह से रणबीर कपूर का नाम इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में गिना जाने लगा। लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करने लगे।

रॉकस्टार के जॉर्डन से लेकर तमाशा के वेद तक

‘रॉकस्टार’ (2011) का जॉर्डन हो या ‘तमाशा’ का वेद, इन फिल्मों में रणबीर कपूर ने दिखाया कि वो एक बहुमुखी एक्टर हैं। वो हर रोल को बखूबी निभा सकते हैं। रणबीर कपूर ने ‘सांवरिया’ से ‘संजू’ के बीच अपनी लवर बॉय वाली इमेज को एक कॉम्पलेक्स एक्टर में बदल लिया था। इसके बाद, साल 2023 में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज हुई। रणबीर कपूर का ‘एनिमल’ में खतरनाक अवतार फैंस ने देखा है। उनकी छवि एक अल्फा मेल वाली बन गई। रणबीर लवर बॉय से कॉम्पलेक्स रोल करने वाले एक्टर और बाद में फिर एनिमल में एक मास एक्टर के तौर पर एक्शन करते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर से हमेशा नाराज रहते थे पिता ऋषि कपूर, राइटर विवेक बोले- उन्हें लगा…

रामायण पर टिकी हैं सबकी निगाहें

अब रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम का रोल निभाएंगे। रणबीर कपूर अपनी पिछली फिल्मों में ये साबित कर चुके हैं कि वो कितने शानदार और कमाल के एक्टर हैं। अब फैंस ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि क्या रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार को बखूबी निभाएंगे।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।