Mr India Shekhar Kapoor predicts AI creative stars will not ask for raise won t fall ill 2000 रुपये में बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, AI को लेकर क्या बोले शेखर कपूर, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

2000 रुपये में बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, AI को लेकर क्या बोले शेखर कपूर

दिग्गज फिल्ममेकर शेखर कपूर ने बताया कि अगर एआई क्रिएटिव स्टार बन गए तो क्या होगा। उन्होंने उस वक्त को भी याद किया जब उनका कुक उनके पास मिस्टर इंडिया 2 की स्क्रिप्ट चैटजीपीटी से लिखकर पहुंचा था। 

Thu, 19 Feb 2026 08:05 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
2000 रुपये में बनेगी 300 करोड़ की फिल्म, AI को लेकर क्या बोले शेखर कपूर

इस वक्त हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बात चल रही है। बातें हो रही हैं कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर फील्ड में बदलाव लाने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चर्चा के बीच फिल्ममेकर शेखर गुप्ता ने फिल्म इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बात की। साथ ही, उन्होंने उस वक्त को भी याद किया जब उनका कुक उनके पास मिस्टर इंडिया 2 की चैटजीपीटी से लिखी स्क्रिप्ट लेकर पहुंचा था।

अगर एआई क्रिएटिव स्टार बन गया…

शेखर कपूर ने कहा कि एआई सिलेब्स ह्यूमन सिलेब्स के जैसे रेज नहीं मांगेगे, काम पर आने से मना नहीं करेंगे। टाइम्स नाउ के साथ खास बातचीत में शेखर कपूर ने कहा, "अगर एआई क्रिएटिव स्टार बन गया, वो बीमार नहीं होगी अगर हीरोइन है। हीरो है तो बीमार नहीं होगा, ना कहेगा कि अरे मैं नहीं आता शूटिंग पर, मेरी फीस बढ़ा दो। उन्होंने कहा कि एआई नए भारत की शुरुआत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब कुक ने ChatGPT से लिखी 'मिस्टर इंडिया 2' की कहानी, शेखर कपूर भी हैरान थे कि…

300 करोड़ की फिल्म 2000 रुपये में…

शेखर कपूर ने बताया कि कैसे उनके कुक ने मिस्टर इंडिया 2 की स्क्रिप्ट चैटजीपीटी से लिख ली थी। उन्होंने कहा, "जितनी आप बड़ी-बड़ी पिक्चर हैं, सर्टिनिटी पर होती हैं। एआई आपको बता देगा, आपके लिए कर देगा। 300 करोड़ की फिल्म अब वो बच्चा बना देगा, 2000 रुपये में। कपूर ने आगे कहा कि 50 पर्सेंट फीमेल इंफ्लुएंसर इस दुनिया में रियल नहीं हैं, एआई क्रिएटेड हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेखर कपूर ने सालों बाद बताई दिल की बात, कहा- श्रीदेवी पर था क्रश और वह…

एआर रहमान के बयान पर क्या बोले शेखर कपूर

इस बातचीत के दौरान शेखर कपूर ने एआर रहमान के उस बयान पर भी रिएक्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास पिछले 8 साल से काम नहीं है और इस वजह धार्मिक हो सकती है। इस बारे में बात करते हुए शेखर कपूर ने कहा, "विश्वास और धर्म दो अलग चीजें हैं। मैंने ये कभी नोटिस नहीं किया है। मुझे पता भी नहीं है। मुझे एहसास नहीं हुआ कभी इसका। मैं इस बारे में नहीं सोचता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रितिक ने बताया कैसे डैड राकेश रोशन ने दिया था कहो न प्यार है में काम
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।