Shekhar Kapur Confesses He Had A Huge Crush On Sridevi Says Mr India Was Truly Sridevi शेखर कपूर ने सालों बाद बताई दिल की बात, कहा- श्रीदेवी पर था क्रश और वह…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शेखर कपूर ने सालों बाद बताई दिल की बात, कहा- श्रीदेवी पर था क्रश और वह…

शेखर कपूर ने श्रीदेवी के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई है। फिल्म सुपरहिट थी। लेकिन अब सालों बाद शेखर ने अपने दिल की बात बताई कि उन्हें श्रीदेवी पर क्रश था।

Tue, 19 Aug 2025 09:22 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
शेखर कपूर ने सालों बाद बताई दिल की बात, कहा- श्रीदेवी पर था क्रश और वह…

शेखर कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर हैं जिन्होंने मिस्टर इंडिया जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। मिस्टर इंडया की बात करें तो इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी लीड रोल में थे और बोनी कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया था। अब शेखर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की और बताया कि कैसे तबीयत खराब होने पर भी उन्होंने फिल्म का गाना शूट किया। इसके अलावा शेखर ने बताया कि श्रीदेवी उनकी क्रश बन गई थीं।

क्या बोले शेखर

फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शेखर ने कहा, 'श्रीदेवी को 103 डिग्री फीवर था। लेकिन उन्होंने इस बारे में नहीं बताया औक काम करती रहीं अपनी फुल एनर्जी के साथ। बाद में एक कोरियोग्राफर के बताने पर उन्हें पता चला।'

श्रीदेवी पर हो गया था क्रश

शेखर ने फिर बताया कि इस दौरान उन्हें श्रीदेवी पर क्रश हो गया था। शेखर के लिए श्रीदेवी सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बल्कि उनकी फिल्म की दिल और आत्मा थीं। वह बोले, 'मिस्टर इंडिया श्रीदेवी की है।'

इंटरनेशनल लेवल पर हिट थी श्रीदेवी

बता दें कि मिस्टर इंडिया सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी सक्सेसफुल थी जिसमें चाइना भी शामिल है। श्रीदेवी को उनकी परफॉर्मेंस के लिए स्पेशल फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

मिस्टर इंडिया के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 10.80 करोड़ की कमाई की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।