Danish Pandor rumoured Girlfriend Aahana Kumra praise Him for his portrayal of Uzair Baloch in Dhurandhar 2 'धुरंधर 2' एक्टर दानिश पांडोर की गर्लफ्रेंड ने की उनकी तारीफ, उजैर बलोच के किरदार को लेकर कहा- यह आपका पल है!, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

'धुरंधर 2' एक्टर दानिश पांडोर की गर्लफ्रेंड ने की उनकी तारीफ, उजैर बलोच के किरदार को लेकर कहा- यह आपका पल है!

'धुरंधर 2' में दानिश ने उजैर बलोच का किरदार निभाया है। एक पाकिस्तानी गैंग लीडर का यह दमदार किरदार इस एक्टर के करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ है, और उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में जहां हर कोई इस फिल्म की तारीफें कर रहा है।

Mon, 23 March 2026 05:25 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'धुरंधर 2' एक्टर दानिश पांडोर की गर्लफ्रेंड ने की उनकी तारीफ, उजैर बलोच के किरदार को लेकर कहा- यह आपका पल है!

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का अहम किरदार निभाया है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा राकेश बेदी, आर माधवन, संजय दत्त और दानिश पांडोर जैसे कलाकारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिया। इस फिल्म में दानिश ने उजैर बलोच का किरदार निभाया है। एक पाकिस्तानी गैंग लीडर का यह दमदार किरदार इस एक्टर के करियर का एक बड़ा मोड़ साबित हुआ है, और उनके अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। ऐसे में जहां हर कोई इस फिल्म की तारीफें कर रहा है वहां भला दानिश की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अहाना कुमरा पीछे कैसे रहतीं। अहाना ने एक पोस्ट कर दानिश की जमकर तारीफ की और यह उनका 'पल' है।

अहाना ने 'धुरंधर 2' के बारे में क्या कहा?

एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने अपने अब इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। अहाना ने 'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें कुछ दिन पहले फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू शामिल हुई थी। एक तस्वीर में दानिश, आहाना के साथ नजर आए, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे थे। दूसरी तस्वीर में, रणवीर ने दानिश के गाल पर किस किया। वहीं, एक और तस्वीर में आदित्य धर भी दानिश के साथ दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब स्टेडियम में पहुंच गए थे 50 हजार फैन, अमिताभ को रोकनी पड़ी थी गाने की शूटिंग

मेरा दिल गर्व से भर गया है

अहाना कुमरा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'खामोश इंतजार से लेकर, जोरदार प्यार तक। 'धुरंधर' से लेकर 'धुरंधर - द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता तक का तुम्हारा सफर किसी जादू से कम नहीं रहा! तुम्हें आखिरकार वह प्यार मिलते देखकर मेरा दिल गर्व से भर गया है, जिसका तुमने इतने सालों तक इतने सब्र और ईमानदारी से इंतजार किया था!'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीड़ देख किशोर कुमार ने गाने से कर दिया था मना, सॉन्ग ने बदली अमिताभ की किस्मत

यह आपका पल है!

अहाना ने आगे कहा, 'उजैर बलोच के तौर पर आपका अभिनय दमदार, सहज और यादगार रहा है! और अब पूरी दुनिया आपके लिए थम सी गई है! लोग आपके साथ तस्वीरें लेना चाहते हैं, तारीफ भरे मैसेज भेज रहे हैं, जब आप पास से गुजरते हैं तो लोगों के दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं... यह आपका पल है! हर एक्टर इसी पल का सपना देखता है!! यह हमेशा से एक 'शुक्रवार' (रिलीज के दिन) के बारे में होता था... लेकिन आपके लिए, एक 'सोमवार' ने सब कुछ बदल दिया। यह प्यार और बढ़ता रहे, आपकी यह यात्रा और ऊंचाइयों को छूती रहे। और आपके दिल ने जो कुछ भी चाहा है, वह सब आपको मिले! आप इस सारी शोहरत और लाइमलाइट के हर पल के हकदार हैं! मुझे आप पर बहुत-बहुत गर्व है दानिश पांडोर ।' अहाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर फैंस भी दानिश की तारीफ कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' एक्टर गौरव गेरा का 28 साल पुराना खत आया सामने, पढ़कर फैंस हुए भावुक
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।