kriti sanon sister nupur sanon and stebin house inside pics, farah khan shocked to see the kichen area कृति सेनन की बहन नूपुर का घर देख उड़े फराह खान के होश, बालकनी में है स्विमिंग पुल, अंदर से दिखता है होटल जैसा
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकृति सेनन की बहन नूपुर का घर देख उड़े फराह खान के होश, बालकनी में है स्विमिंग पुल, अंदर से दिखता है होटल जैसा

कृति सेनन की बहन नूपुर का घर देख उड़े फराह खान के होश, बालकनी में है स्विमिंग पुल, अंदर से दिखता है होटल जैसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने हाल में सिंगर स्टेबिन से शादी के बाद इस आलीशान अपार्टमेंट में रह रही हैं। इस अपार्टमेंट की खूबसूरती, व्यू और स्पेस देखकर फराह खान भी हैरान रह गई। 7 स्टार होटल जैसा है नूपुर का घर। देखिए अंदर से ऐसा दिखता है।

Usha ShrivasSat, 14 Feb 2026 01:11 PM
1/10

स्टेबिन और नूपुर का घर

फराह खान ने अपने नए व्लॉग में नूपुर और स्टेबिन का घर दिखाया है। घर की किचन, बालकनी, टैरेस स्विमिंग पुल को देखकर फराह खान के होश ही उड़ गए। देखिए अंदर से ऐसा दिखता है फराह का घर।

2/10

नूपुर और स्टेबिन के घर का हॉल

नूपुर और स्टेबिन के घर में एंट्री लेते ही ये बड़ा सा एरिया है। इस एरिया आपको कोई स्पोर्ट्स सेंटर या क्लब जैसी फील देगा। सेलेब्रिटी कपल ने ये हिस्सा अपने फ्री टाइम के लिए खाली छोड़ा हुआ है। यहां एक्टिविटी टाइम बिताया जाता है।

3/10

हॉल एरिया का ये दूसरा व्यू

हॉल एरिया का ये दूसरा व्यू है। आप इतने बड़े स्पेस को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि ये पूरा घर कितना बड़ा होगा। घर के इस हिस्से को प्लांट से सजाया गया है।

4/10

फ्री स्पेस

नूपुर और स्टेबिन के इस घर में पार्क जैसा एक सिटिंग एरिया भी है। यहां बेंच जैसे सीट की व्यवस्था की गई है। गार्डन जैसे ग्रीन कारपेट, प्लांट से हॉल का ये कोना सजाया हुआ है।

5/10

पूल गेम

नूपुर के घर में पूल गेम खेलने की भी व्यवस्था है। यहां अक्सर नूपुर और स्टेबिन साथ में पूल खेलते हैं। इस घर में स्टेबिन के पेरेंट्स भी साथ रहते हैं।

6/10

डांसिंग हॉल

बहुत की कम सेलेब्रिटी के घर में ये डांसिंग हॉल देखने को मिलेगा। नूपुर के घर में ये डांसिंग हॉल है। यहां दोनों अपनी डांस एक्टिविटी, परफॉरमेंस प्रैक्टिस करते हैं। फिलहाल यहां दोनों के वेडिंग क्लॉथ रखे हुए हैं।

7/10

बालकनी

इतने बड़े घर में बड़ी बालकनी भी है। मुंबई के खूबसूरत व्यू इसी जगह से दिखते हैं। यहां भी प्लांट रखे हुए हैं। ग्लास के डोर हैं।

8/10

 सबसे खूबसूरत हिस्सा

ये नूपुर और स्टेबिन के घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। एक दोनों के घर का पूल एरिया है। इसी जगह बैठने की व्यवस्था की गई है। घर के इस हिस्से वो फुटबॉल मैदान भी नजर आता है जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े बॉलीवुड एक्टर्स खेलने आते हैं।

9/10

स्विमिंग पुल

ये है नूपुर और स्टेबिन का स्विमिंग पुल जो इस एरिया को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है। ये किसी होटल का व्यू नहीं है। ये नूपुर और स्टेबिन का आलीशान घर है।

10/10

किचन

नूपुर के घर का सबसे आलीशान हिस्सा उनका किचन है जिसे देखने के बाद फरहा खान भी हैरान थीं। मॉडर्न स्टाइल किचन, जिसे खूबसूरती से डिज़ाइन किया हुआ है। इस किचन का साइज़ किसी हॉल जितना होगा।