यामी गौतम ने क्यों कहा खुद को 'राजा बाबू' का गोविंदा? अपनी फिल्मों को लेकर बताया यह सीक्रेट
Yami Gautam: यामी गौतम ने इंडस्ट्री में एक लंबा दौर बिताया है और एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने खुद को राजा बाबू मूवी का गोविंदा बताया। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों कहा? चलिए जानते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी फिल्मों में तमाम तरह के किरदार निभाए हैं। यामी गौतम ने इतनी वराइटी के रोल्स किए हैं कि जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने खुद को फिल्म 'राजा बाबू' का गोविंदा बता दिया। इस फिल्म में गोविंदा को तस्वीरों में अलग-अलग तरह के प्रोफेशन्स में दिखाया गया था। जब यामी गौतम से पूछा गया कि आपने 'अ थर्सडे' मूवी में टीचर का रोल प्ले किया था, फिर एक कॉप के रोल में नजर आईं और फिर OMG में वकील बनीं। इस सवाल के जवाब में सुनिए एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया।
खुद को बताया राजा बाबू का गोविंदा
यामी गौतम ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा, "हां, मैंने सब कुछ कर डाला है। मैं गोविंदा के राजा बाबू जैसी हूं। मैंने हर प्रोफेशन पर एक फिल्म कर ली है।" यामी गौतम ने कहा, "शुक्र है आदित्य ने वो सब पहले नहीं देखा था।" असल जिंदगी के किरदारों जो अलग-अलग प्रोफेशन्स में हैं, उनके रोल्स की तैयारी के बारे में एक्ट्रेस ने बताया, “सबसे पहले मैं कोशिश करती हूं कि बेसिक्स मुझे ठीक से पता हों। हर प्रोफेशन में, जैसे अगर आप कॉप हैं तो आपकी यूनिफॉर्म सही होनी चाहिए।”
यामी गौतम ने बताई अपनी ट्रिक
यामी गौतम ने कहा, "एक ऑफिसर का रोल करते हुए आपके कुछ बर्ताव बिलकुल सही आने चाहिए। अगर कल को मुझे कोई ऐसा रोल मिले जिसमें मैं आर्मी में हूं। तो आप यह पक्का करना चाहेंगे कि आप हर तरह के प्रोटोकॉल्स फॉलो करें।" वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम की पिछली फिल्म 'हक' थी जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने धूम-धाम की थी जो कि एक्शन और फन से लबरेज एक मसाला मूवी थी। उनकी अगली फिल्म अभी तक अनाउंस नहीं की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन