Yami Gautam Backs Deepika Padukone 8 Hour Shift Demand Says If Female Actor Has Said Than What Is The Issue दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर यामी गौतम बोलीं- हमारी फिल्ड थोड़ी अलग है और..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर यामी गौतम बोलीं- हमारी फिल्ड थोड़ी अलग है और...

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद फिल्मों में काम करने को लेकर एक डिमांड रखी कि वह अब 8 घंटे काम करना चाहती हैं। उनकी इस डिमांड पर अब यामी गौतम ने अपना रिएक्शन दिया है।

Thu, 6 Nov 2025 10:31 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर यामी गौतम बोलीं- हमारी फिल्ड थोड़ी अलग है और...

दीपिका पादुकोण कुछ समय से अपने 8 घंटे काम करने की डिमांड को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कई स्टार्स ने दीपिका की इस डिमांड को सपोर्ट किया है तो वहीं कुछ ने इस पर सवाल उठाए हैं। अब यामी गौतम से जब दीपिका के इस वर्किंग शिफ्ट डिमांड को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स दिन में 8 घंटे काम करते हैं और कुछ तो नाइट शूट भी नहीं करते हैं।

क्या बोलीं यामी

यामी ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा चाहे महिलाएं वर्किंग हों या घर में काम करती हों, हर मां स्पेशल हैं और वह सब कुछ करती हैं अपने बच्चों के लिए। यामी ने कहा, ‘हम किसी भी बाकी फिल्ड की तरह समय सीमा चाहते हैं, लेकिन हमारी फिल्ड थोड़ी अलग है। लोकेशन, परमिशन, कॉम्बिनेशन और बाकी टेक्निशियन। कई चीजें होती हैं।’

यामी के कमेंट पर डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा ने कहा कि कई एक्टर्स सालों से टाइम कैप को फॉलो करते हैं और फिर महिलाएं एक्टर से सवाल किए जाते हैं। वह बोलीं, ‘ये सब कई दशक से हो रहा है। कई एक्टर्स हैं जो दिन में सिर्फ 8 घंटे काम करते हैं, हफ्ते में 5 दिन शूट करते हैं, वे नाइट शूट नहीं करते हैं। ये सब डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर और एक्टर्स द्वारा प्री डिसाइड किया जाता है। तो जब फीमेल एक्टर ने ये डिमांड की तो इसका मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। आखिरकार हम हैं तो इंसान ही जो आर्ट और इमोशन्स को बनाते हैं। मुझे नहीं लगता कि अगर समय प्रोडक्शन के अनुकूल हो तो इस बारे में पूछने में कोई बुराई है। अगर उन्हें सूट करता है तो फिर दिक्कत क्या है।’

बता दें कि दीपिका ने कुछ दिनों पहले ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट को छोड़ा है क्योंकि वह 8 घंटे शिफ्ट करना चाहती थीं। इसके बाद ये मुद्दा बड़ा हो गया और फिर उन्होंने कल्कि 2 भी छोड़ दी।

दीपिका की अपकमिंग फिल्म

दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह अब किंग में नजर आने वाली हैं। किंग में वह शाहरुख खान, सुहाना खान के साथ नजर आने वाली हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।