धुरंधर 2 में रिजवान और हमजा ने एक-दूसरे को ना जानने का क्यों किया नाटक? मुस्तफा ने दिया जवाब
मुस्तफा अहमद ने धुरंधर 2 में रिजवान का किरदार निभाया था। मुस्तफा ने अब फिल्म के अपने किरदार और लोगों के इस पर रिएक्शन पर बात की और कुछ मजेदार किस्से भी बताए।

धुरंधर 2 द रिवेंज में एक किरदार को लेकर काफी चर्चा है वो है रिजवान। रिजवान का किरदार मुस्तफा अहमद ने निभाया है। मुस्तफा के काम की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि उनके किरदार को लेकर एक सवाल है कि रणवीर सिंह का किरदार जसकिरत और वह साथ थे, लेकिन फिर भी दोनों ने ऐसा क्यों बिहेव किया पूरी मूवी में कि दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते हैं।
क्या बोले मुस्तफा इस पर
दरअसल, मुस्तफा अहमद से पूछा गया कि उनका किरदार रिजवान और रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली ने ऐसे क्यों प्रिटेंड किया कि दोनों एक-दूसरे को जानते नहीं हैं। इस पर मुस्तफा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ‘हम ये नहीं दिखाना चाहते कि हम एक-दूसरे को जानते हैं। लेकिन फैंस की बाज की नजर ने नोटिस कर ही लिया। जब हम हाथ मिलाते हैं तो छोड़ा सा सिर हिलाते हैं। वो हमारे लिए काफी नेचुरल था और अगर मैं क्रेडिट लेता हूं तो मतलब हमारी परफॉर्मेंस काफी इम्प्रेसिव थी।’
किरदार को मिल रहे प्यार पर बोले
इसी दौरान मुस्तफा ने अपने किरदार को मिल रहे प्यार को लेकर कहा, ‘मैं फ्लाइट ले रहा था और लोग मेरे पास आए और मेरे साथ फोटोज क्लिक करने लगे।’ उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म में उन्होंने मेरे किरदार को कितना पसंद किया है।
वह आगे बोले, ‘मैं उनके लिए रिजवान हूं और ये काफी अच्छी फीलिंग है। मुझे लगता है कि मुझे अपना नाम रिजवान ही करना पड़ेगा।’
मुस्तफा ने आगे यह भी बताया कि कैसे कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि आप इंडिया कब आए? आप ऑटो से कैसे ट्रैवल कर रहे हो। वो लोग मुझे लेकर कन्फ्यूज हो गए।
कौन हैं मुस्तफा
मुस्तफा के बारे में बता दें कि वह सेलिब्रिटी ट्रेनर से एक्टर बने हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। अल्फा कोच के पॉडकास्ट में मुस्तफा ने बताया था कि साल 2004-2005 के बीच वह कॉल सेंटर के सबसे यंग टीम लीडर थे। उनकी सैलरी 1 लाख रुपये महीना थी। फिटनेस उनका पैशन था, लेकिन एक इंसिडेंट ने उनकी लाइफ बदल दी।
मुस्तफा ने आगे बताया था कि एक बार वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे। तभी एक महिला जो मिड 40 में थीं, उन्हें ट्रेनर ने इग्नोर किया। उन्होंने फिर उस महिला की मदद की और 2 महीने बाद उस महिला ने उन्हें एक एन्वलेप दिया और कहा कि घर पहुंचकर ही उसे खोलना। वह बोले, मैं काफी डर गया था और जब लेटर को खोला तो उसमें लिखा था कि आपकी लाइफ आपको बुला रही है। अगर आप नहीं करोगे तो ये क्रिमिनल जैसा होगा।
इसके बाद मुस्तफा ने कॉल सेंटर की जॉब छोड़ दी और उनकी मां उनसे नाराज हो गई थीं और 1 हफ्ते तक उनसे बात नहीं की।
मुस्तफा ने बॉलीवुड डेब्यू यामी गौतम की फिल्म धूम धाम से की जो साल 2025 में आई थी। इसके बाद वह फिर धुरंधर में नजर आए और फिर धुरंधर 2 मेंष
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन