will dhurandhar 3 come actor Aditya uppal who played omar in movie replies this viral question about end scene धुरंधर 2 का आखिरी सीन आपसे भी हुआ मिस; वहीं से शुरू होगा पार्ट 3? हमजा को पकड़ने वाले ओमार ने दिया जवाब, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 का आखिरी सीन आपसे भी हुआ मिस; वहीं से शुरू होगा पार्ट 3? हमजा को पकड़ने वाले ओमार ने दिया जवाब

धुरंधर 2 का आखिरी सीन चर्चा में है। जिसने देखा, वे दूसरों के सामने जलवा मेनटेन कर रहे हैं, जिनसे मिस हुआ वे पछता रहे हैं। कई लोगों को लग रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट आ सकता है। जानें एक्टर आदित्य उप्पल का क्या कहना है।

Sat, 21 March 2026 10:27 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 का आखिरी सीन आपसे भी हुआ मिस; वहीं से शुरू होगा पार्ट 3? हमजा को पकड़ने वाले ओमार ने दिया जवाब

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में दर्शकों को कई सरप्राइज मिले। कई लोगों ने फिल्म का एक सीन मिस कर दिया जो एंड क्रेडिट के बाद दिखाया गया था। वहीं ज्यादातर लोग ये जानना चाहते हैं कि धुरंधर का तीसरा पार्ट आएगा या नहीं। धुरंधर द रिवेंज में हमजा को गिरफ्तार करने वाले आदित्य उप्पल ने अब लास्ट सीन पर बात की है जिसमें वह दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म का पार्ट 3 आने के कयासों पर भी बात की।

आखिरी सीन पर ये बोले आदित्य

धुरंधर 2 रिलीज से कुछ वक्त पहले दर्शकों से अपील की थी कि एंड क्रेडिट तक रुकें। कुछ लोग समझ नहीं पाए और एक सीन मिस कर दिया। यह सीन आदित्य उप्पल और राज जुत्सी के बीच होता है। आदित्य फिल्म में पुलिस अफसर ओमार और राज मिलिट्री अफसर जनरल शमशाद हसन बने हैं। फिल्म का स्पॉयलर दिए बिना बताते हैं कि खुद ओमार यानी आदित्य का इस पर क्या कहना है। इंडिया फोरम से बातचीत में आदित्य बोले, 'जब आप देखते हैं वो हमजा को छोड़ते हैं तो मुझे लगता है कि जब आप पूरी फिल्म में पता लगे रहे हैं कि वो शख्स कौन है जिसे पकड़ना है,जब आप उसको पकड़ ले और कोई बोले कि इसको रिलीज कर दो तो ये बहुत अहम सीन है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राकेश बेदी धुरंधर के पहले पार्ट से ही दे रहे थे सरप्राइज का हिंट, बताए सीन्स

पहले आना चाहिए था सीन

आदित्य आगे बताते हैं, 'हालांकि जब आप फिल्म देखते हैं तो वो सीन तभी आना चाहिए जब मैं रणवीर को मार रहा हूं, मुझे नहीं पता था कि ये डायरेक्टर का विजन है कि उन्होंने ध्यान रखा कि ये सीन लास्ट में आए। उसका एंड में जो इम्पैक्ट आया, वो दस गुना है। मुझे लगता है कि यह डायरेक्टर और उनकी अप्रोच है कि कॉन्टेंट इस तरीके से यूज किया कि उन्हें पता था कि इम्पॉर्टेंट सीन कैसे जोड़े जाएं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसा था कोई भारत का एजेंट?

क्या आगे जाएगी ओमार की जर्नी?

आदित्य बोलते हैं, 'सीन वायरल हो गया है। उसके कई मतलब लगाए जा रहे हैं। मीम्स बन रहे हैं। कई लोग बोल रहे हैं कि पार्ट 3 आने वाला है। कई लोग कह रहे हैं कि ये इसी सीन से शुरू होगा। इससे ओमार हैदर की जर्नी आगे जाएगी क्योंकि वो अभी भी सिस्टम में है तो कहानी आगे बढ़ेगी लेकिन कैसे शेप लेगी, पार्ट 3 है कि नहीं सिर्फ आदित्य सर जानते है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2: उजैर बलोच ने खेली थी अरशद पप्पू के सिर से फुटबॉल? पढ़ें असली कहानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।