Kangana Ranaut Slams People Recreating Her Pictures using AI अपनी AI मेड तस्वीरें देख कंगना रनौत को आया गुस्सा, लिखा- हर दिन सुबह उठकर मैं खुद को.., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अपनी AI मेड तस्वीरें देख कंगना रनौत को आया गुस्सा, लिखा- हर दिन सुबह उठकर मैं खुद को..

कंगना रनौत ने अपनी AI से बनाई तस्वीरें साझा करते हुए उन पर नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस का कहना है कि बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीरों को AI की मदद से लोग मनचाहे तरीके से मॉर्फ कर रहे हैं।

Mon, 29 Dec 2025 06:09 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
अपनी AI मेड तस्वीरें देख कंगना रनौत को आया गुस्सा, लिखा- हर दिन सुबह उठकर मैं खुद को..

बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत ने उनकी तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बदले जाने पर आपत्ति जताई है। कंगना रनौत की संसद में ली गई उन तस्वीरों को लोगों ने AI के जरिए बदला है, जिनमें वह साड़ी पहने हुए थीं। इन तस्वीरों को एडिट करके उन्हें इसमें वेस्टर्न आउटफिट में दिखाया गया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है और नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है कि यह बहुत अपमानजनक है कि बिना उनकी अनुमति के उनकी तस्वीरों को एडिट किया गया है।

कंगना रनौत का AI तस्वीरों पर गुस्सा

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, "ये असल में संसद में साड़ी पहने मेरी तस्वीरें हैं। मेरी तस्वीरों पर AI का इस्तेमाल बंद करो।" कंगना ने लिखा, "यह बहुत ज्यादा अपमानजनक हरकत है। हर दिन सुबह उठकर मैं खुद को अलग-अलग AI कपड़ों, अलग-अलग मेकअप में, यहां तक ​​कि एडिट की हुई तस्वीरों में भी देखती हूं।" कंगना रनौत ने लिखा है कि कौन किस तरह के कपड़े पहनना चाहता है और कैसा दिखना चाहता है यह उसकी निजी चॉइज है और इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले 4 एक्टर्स ने ठुकरा दिया था यह रोल, गोलमाल में तुषार कपूर ने इस शर्त पर किया

कंगना रनौत ने ऐसे लोगों को लताड़ा

कंगना रनौत ने लिखा, "लोगों को दूसरों के कपड़े बदलना बंद करना चाहिए। कृपया इन AI एडिट्स को बंद करें और मुझे यह चुनने दें कि मैं कैसी दिखना चाहती हूं और कब क्या पहनना चाहती हूं, यह पूरी तरह से मेरा अधिकार है।" बता दें कि AI की मदद से सेलेब्रिटीज को अलग-अलग अंदाज में दिखाने वाले कई इंस्टाग्राम पेज हैं जो सेलेब्रिटीज, खिलाड़ियों और राजनेताओं की तस्वीरों को एडिट करके AI की मदद से अलग-अलग अवतार में तैयार करते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिएक्शन भी मिलता है।

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत पिछली बार फिल्म 'इमरजेंसी' में काम करती नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह अभी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी की तैयारी कर रही हैं जिसमें वह तनु वेड्स मनु फेम एक्टर आर माधवन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। इसके अलावा उनके पास भारत भाग्य विधाता नाम का भी एक प्रोजेक्ट है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो पब्लिसिटी स्टंट था आमिर खान का तलाक? हॉस्पिटल से किरण राव की यह फोटो वायरल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।