Kiran Rao and Aamir Khan Divorce News in Questions Again after Wrist Band Photos तो पब्लिसिटी स्टंट था आमिर खान का तलाक? हॉस्पिटल से किरण राव की ये फोटोज वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

तो पब्लिसिटी स्टंट था आमिर खान का तलाक? हॉस्पिटल से किरण राव की ये फोटोज वायरल

Kiran Rao and Aamir Khan: किरण राव हाल ही में अपना एपेन्डिक्स का इलाज करवाने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं। डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें कुछ ऐसा नजर आया जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

Mon, 29 Dec 2025 04:53 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
तो पब्लिसिटी स्टंट था आमिर खान का तलाक? हॉस्पिटल से किरण राव की ये फोटोज वायरल

फिल्ममेकर किरण राव की तबीयत बीते कुछ वक्त से नासाज थीं। आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां उनका अपेन्डिक्स का इलाज हुआ है। ट्रीटमेंट के दौरान की तस्वीरें किरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। फॉलोअर्स ने उन्हें जल्दी पूरी तरह ठीक हो जाने की विशेज दी हैं, तो वहीं कई लोगों का ध्यान किरण राव के उस रिस्ट बैंड पर गया जो मरीजों को उस वक्त पहनाया जाता है जब वो इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती होते हैं।

किरण राव का अभी नहीं हुआ है तलाक?

किरण राव के इस रिस्ट बैंड पर उनका नाम किरण आमिर राव खान लिखा हुआ है। मालूम हो कि आमिर खान के साथ किरण राव के साथ साल 2005 में हुई थी, लेकिन फिर साल 2021 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। कपल ने खुद इस बात का ऐलान किया था कि वो दोनों अपने रास्ते अलग कर रहे हैं लेकिन हमेशा उनके बीच दोस्ती का वो प्यारभरा रिश्ता कायम रहेगा। किरण राव को नाम के साथ खान इस्तेमाल करते देख कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने उन्हें टोका है और अब यह सरनेम नहीं इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले 4 एक्टर्स ने ठुकरा दिया था यह रोल, गोलमाल में तुषार कपूर ने इस शर्त पर किया

कमेंट सेक्शन में किरण से क्या बोले लोग

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "तलाक के बाद वो आमिर खान का नाम क्यों इस्तेमाल कर रही हैं?" वहीं दूसरे ने लिखा, "क्या उनका वाकई में तलाक हुआ भी है या नहीं?" एक शख्स ने लिखा, "मुझे लगता है कि अस्पताल के रिकॉर्ड में उनका अभी भी यही नाम है। तलाक के बाद नाम बदलने के लिए अस्पताल तो आखिरी जगह होगी जहां कोई जाएगा।" एक फॉलोअर ने लिखा, "हो सकता है कि अपनी इंश्योरेंस डिटेल्स में उन्होंने अभी तक अपना नाम नहीं बदला हो।" इसी तरह के ढेरों कयास लोगों ने लगाए हैं।

किरण राव ने कैप्शन में लिखी यह बात

किरण राव ने अपने रिस्ट बैंड की फोटो के अलावा हॉस्पिटल के अपने रूम से दिख रहे नजारे की तस्वीर साझा की है, साथ ही अपनी एक वो फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह सोफा पर बैठकर कुछ खाती नजर आ रही हैं। उन्होंने हॉस्पिटल के कपड़े पहने हुए हैं और साथ ही उनके हाथ में ड्रिप लगी दिख रही है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए किरण राव ने लिखा, “मैं तो 2026 में जमकर पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी मेरे अपेंडिक्स ने मुझे याद दिलाया कि मुझे थोड़ा स्लो होना चाहिए, गहरी सांस लेनी चाहिए और शुक्रगुजार होना चाहिए।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों दोबारा करनी पड़ी 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग, लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।