Why Priyanka Chopra Left Bollywood says never wanted to leave bollywood how she ended up in America प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? बोलीं- जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी तब..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? बोलीं- जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी तब...

Why Priyanka Left Bollywood: प्रियंका चोपड़ा सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी। प्रियंका अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

Fri, 20 Feb 2026 06:16 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? बोलीं- जब मैं हिंदी फिल्मों में काम कर रही थी तब...

प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियरि की शुरुआत 2000 के शुरुआत में के थी। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्में कीं, लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से गायब हो गईं और हॉलीवुड में शानदार काम करती नजर आईं। अब प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद बॉलावुड में कमबैक करने जा रही हैं। अपने कमबैक की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने क्यों बॉलीवुड छोड़ा था?

प्रियंका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड?

फर्स्ट पोस्ट के साथ खास बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काफी सीमित महसूस हुआ।

'मैं ऐसे मौके तलाश रही थी…'

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मुझे नहीं लगता है मैं कभी भी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। जब मैं हिंदी फिल्म्स में काम कर रही थी तब बहुत सी वजहों से मैं से सीमित महसूस करती थी। मुझे एक तरह से धकेला जा रहा था... मैं ऐसे मौके तलाश रही थी जो मुझे एक आर्टिस्ट के तौर पर उत्साहित करें, और फिर मैंने अमेरिका में काम करना शुरू कर दिया।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा क्या डॉन 3 और कृष 4 में करेंगी वापसी? एक्ट्रेस ने जानें क्या कहा

भारत में काम करने को लेकर उत्साहित हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने आगे कहा कि वो एसएस राजमौली की फिल्म से कमबैक करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन साथ ही, मुझे में अपना काम पसंद है। मैं इंडिया में वाराणसी करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।" प्रियंका ने कहा कि वो दोनों इंडस्ट्रीज (हॉलीवुड और बॉलीवुड) में से एक को नहीं चुन सकती हैं। उन्होंने दोनों इंडस्ट्रीज में काम करना पसंद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने पहना मंगलसूत्र ब्रेसलेट, फैंस कर रहे तारीफ

कब रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म?

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी की बात करें तो फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब प्रियंका चोपड़ा की मां ने पकड़ी कैब ड्राइवर की गर्दन, जानिए मजेदार किस्सा

आखिरी बार इस हिंदी फिल्म में नजर आई थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की इंडिया में आखिरी फिल्म की बात करें तो वो साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर नजर आए थे। द स्काई इज पिंक का बजट 42 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 23.56 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया था। प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की आईमडीबी रेटिंग 7.6 है। प्रियंका और फरहाना के अलावा फिल्म में जायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।