Is Priyanka Chopra Set To Return To Don 3 And Krrish 4 Here Is What Actor Says प्रियंका चोपड़ा क्या डॉन 3 और कृष 4 में करेंगी वापसी? एक्ट्रेस ने जानें क्या कहा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रियंका चोपड़ा क्या डॉन 3 और कृष 4 में करेंगी वापसी? एक्ट्रेस ने जानें क्या कहा

प्रियंका चोपड़ा कई सालों के बाद फिल्म वाराणसी से बॉलीवुड कमबैक कर रही हैं और अब खबर आ रही है कि वह डॉन 3 और कृष 4 में भी नजर आ सकती हैं।

Wed, 4 Feb 2026 07:44 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रियंका चोपड़ा क्या डॉन 3 और कृष 4 में करेंगी वापसी? एक्ट्रेस ने जानें क्या कहा

प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के साथ फिल्म वाराणसी में काम कर रही हैं और इस फिल्म के साथ वह 6 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के अलावा अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह डॉन 3 और कृष 4 में भी नजर आ सकती हैं। अब ये सब खबरें कैसी हुई शुरू हम आपको बताते हैं।

प्रियंका ने क्या कहा

स्क्रीनरैंट से बात करते हुए प्रियंका ने इन खबरों पर कहा, ‘मुझे नहीं पता मैं उनको लेकर बात कर सकती हूं’। तभी महेश बाबू बोलते हैं कि इसका मतलब कुछ तो हो रहा है।

प्रियंका फिर आगे कहती हैं, वाराणसी पहली फिल्म है जो भारत में मैं 6 साल बाद कर रही हूं।

डॉन 3 में आ सकती हैं नजर

बता दें कि प्रियंका, फरहान अख्तर की डॉन फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट का हिस्सा रही हैं शाहरुख खान के साथ। हालांकि जब डॉन 3 की अनाउंसमेंट हुई थी तब ऐसा कहा गया था कि रणवीर सिंह फिल्म में लीड रोल में होंगे। वहीं उनके साथ कियारा आडवाणी के अपोजिट होने की खबर आई थी। हालांकि फिर खबर आई कि रणवीर बाहर हो गए हैं फिल्म से।

कृष का भी हो सकती हैं हिस्सा

वहीं कृष के भी सभी पार्ट में प्रियंका ही ऋतिक रोशन के साथ थीं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कृष 4 को अब ऋतिक रोशन डायरेक्ट करेंगे। राकेश रोशन जो अब तक सभी पार्ट को डायरेक्ट करते आए थे, अब ऋतिक ने उनकी ये जिम्मेदारी ले ली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी के लिए इस शर्त पर मानी थीं प्रियंका, बाद में लगा- कुछ ज्यादा तो नहीं..

खैर वाराणसी की बात करें तो इसमें प्रियंका के साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ जिसमें महेश बाबू रुद्र के रूप में नजर आए, उनके हाथ में त्रिशूल था और वह बैल पर बैठे थे। फिल्म में प्रियंका और महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।