Priyanka chopra recalls when her mother grabbed collar of a cab driver read interesting story जब प्रियंका चोपड़ा की मां ने पकड़ी कैब ड्राइवर की गर्दन, पीसी ने बताई घटना, बोलीं- मैंने कई महीनों तक…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब प्रियंका चोपड़ा की मां ने पकड़ी कैब ड्राइवर की गर्दन, पीसी ने बताई घटना, बोलीं- मैंने कई महीनों तक…

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शांत स्वभाव की हैं। वह बता चुकी हैं कि घर पर भी कभी लड़ाई-झगड़े नहीं हुए। अब प्रियंका ने एक किस्सा बताया है जब मधु चोपड़ा ने एक कैब ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया था।

Fri, 20 Feb 2026 10:02 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जब प्रियंका चोपड़ा की मां ने पकड़ी कैब ड्राइवर की गर्दन, पीसी ने बताई घटना, बोलीं- मैंने कई महीनों तक…

प्रियंका चोपड़ा आज जो भी हैं उनकी मां का काफी योगदान है। वह और उनकी मां मधु अक्सर पुराने किस्से बताती रहती हैं। प्रियंका की फिल्म द ब्लफ अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इसके प्रमोशन के दौरान पीसी ने बचपन का एक किस्सा याद किया। मूवी में वह एक पूर्व समुद्री डाकू बनी हैं जिसे लोग ब्लडी मैरी कहकर बुलाते हैं। अब प्रियंका ने वो किस्सा बताया जब दिल्ली में उनकी मां के अंदर की ब्लडी मैरी बाहर आ गई थी और उन्होंने कैब ड्राइवर का गला पकड़ लिया था।

प्रियंका ने बताई दिल्ली की घटना

प्रियंका चोपड़ा एएनआई से बात कर रही थीं। उन्होंने उस वक्त की घटना बताई जब वह 11 साल की थीं। प्रियंका बताती हैं, 'हम कैब में थे, मैं 11 साल की रही होऊंगी। हम दिल्ली के एक होटल में रुके थे। अचानक पता नहीं क्या हुआ, मैं देखा कि मेरी मां ने एक कैब ड्राइवर का गला पकड़ा है। शायद उसने एक ऐसा टर्न लिया जो मां पहचान नहीं पाईं। वह बोला कि शॉर्टकट है लेकिन मैं और मेरी अकेले थे। उन्होंने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ी और कहा कि पीछे चलकर मेन रोड से चले।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कोई मुझे मारने वाला...', प्रियंका ने बताया क्यों पड़ती है सिक्योरिटी की जरूरत?

मां का रूप देख शॉक्ड थीं प्रियंका

मधु चोपड़ा ने ड्राइवर को थप्पड़ भी मार दिया था। प्रियंका बताती हैं, 'वह बोलीं, मैं अपनी टीनेज बेटी के साथ हूं। मैंने अपनी मां का यह साइड कभी नहीं देखा था। इसके बाद मैंने उनसे किसी मुद्दे पर कई महीनों तक बहस नहीं की। मुझे नहीं पता था कि मेरी मां अकेली हों तो ऐसे रिएक्ट करेंगी। क्योंकि मैं उनके साथ थी, जब हम होटल लौट रहे थे तो मेरी मां कांप रही थीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रियंका के पति पर चढ़ा हिंदू धर्म का रंग, बताया- बेटी को दे रहे हैं कैसी परवरिश

प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रियंका के इंडियन प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में भी नजर आएंगी। यह मूवी 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो रही है। प्रियंका के साथ महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं। फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का रोल निभा रही हैं। महेश बाबू रुद्र और प्रृथ्वीराज विलन के रोल में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निक जोनस ने प्रियंका के गाने पर डोसा खाकर बनाई ऐसी रील, लोगों ने लुटाया प्यार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।