Why Indian Actors avoid talking politics sunny leone says things get difficult people get offended राजनीति पर बात करने से डरते हैं बॉलीवुड सिलेब्स? सनी लियोनी बोलीं- चीजें मुश्किल हो जाती हैं…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राजनीति पर बात करने से डरते हैं बॉलीवुड सिलेब्स? सनी लियोनी बोलीं- चीजें मुश्किल हो जाती हैं…

सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों भारत में आर्टिस्ट अपने पॉलिटिकल व्यूज को सामने रखने से कराते हैं। उन्होंने कहा कि आपको नहीं पता चलता कि कौन आपकी बातों का बुरा मान जाएगा। चीजें बहुत मुश्किल हो जाती हैं। 

Sun, 8 Feb 2026 10:50 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
राजनीति पर बात करने से डरते हैं बॉलीवुड सिलेब्स? सनी लियोनी बोलीं- चीजें मुश्किल हो जाती हैं…

बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्प्लिट्सविला होस्ट सनी लियोनी ने हाल ही में अपने जीवन के तमाम पहलुओं के बारे में बता की। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड की तुलना में साउथ सिनेमा में क्या अलग होता है। इसी के साथ सनी लियोनी ये भी बताया कि क्यों भारत में आर्टिस्ट अपनी पॉलिटिकल राय रखने से डरते हैं। सनी लियोनी ने कहा कि चीजें बहुत मुश्किल हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि आपको नहीं पता चलता कि किसको आपकी बात का बुरा लग जाए।

आपको नहीं पता कि किसे आपकी बातों का बुरा लग जाए

बॉलीवुड बबल से खास बातचीत के दौरान सनी लियोनी से सवाल हुआ कि हॉलीवुड में एक्टर्स अपनी पॉलिटिकल राय भी सामने रखते हैं। लेकिन भारत में एक्टर्स ऐसा करने से बचते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए सनी लियोनी ने कहा- भारत में बहुत सारे समूह हैं। चीजें मुश्किल हो जाती हैं। आपको नहीं पता कि किसे आपकी बातों का बुरा लग जाएगा।

सिलेब्स के लिए पॉलिटिक्स पर बात न करना ही ठीक

सनी लियोनी ने आगे कहा कि आपको नहीं पता कि कौन आपका कौन सा शब्द पकड़ लेगा और उसे ट्विस्ट करके अपनी ही कोई कहानी बना ले। उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी के लिए यही ठीक है कि वो पॉलिटिक्स के बारे में नहीं बात करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सनी लियोनी ने बच्चों की सरोगेट मां को चुकाई थी तगड़ी रकम, बोलीं- उसने घर ले लिया

सनी ने पति डेनियल के बारे में क्या बताया?

सनी ने कहा कि अगर आप पॉलीटिक्स के बारे में बात करने के बाद होने वाले परिणामों को झेलने के लिए तैयार हैं तो आप बिल्कुल इस बारे में बात कर सकते हैं। सनी लियोनी ने आगे कहा कि कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिसपर आप आवाज उठा सकते हैं, जैसे कि मुझे मेरे बच्चों के लिए साफ हवा चाहिए, या कैसे हम और पेड़ लगा सकते हैं। सनी ने बताया कि उनके पति डेनियल ये सब चीजें करते हैं। वो बीएमसी को ट्वीट करके हमारे इलाके की समस्याओं के बारे में बताते हैं और वो परेशानियां दूर भी की जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RSS के इवेंट में पहुंचे सलमान खान, ओ रोमियो को कोर्ट से मिली राहत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।