Vicky Kaushal Dance: विकी कौशल ने तौबा-तौबा पर किया डांस, ब्लैक सूट और चश्मे में हैंडसम नजर आए एक्टर
Entertainment 8 February Updates: फिल्मी जगत, ओटीटी और टीवी की दुनिया में हर वक्त कुछ न कुछ हलचल रहती है। यहां पढ़ें एंटरटेनमेंट जगत की हर खबर पर जरूरी अपडेट।

Bollywood, OTT and TV Serials 08 February Upda: बॉलीवुड और टीवी में हर वक्त कुछ न कुछ हलचल रहती है। हर घंटे नया अपडेट होता है। हाल ही में वध 2, मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस अपडेट भी आप यहां पढ़ें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं एंटरटेनमेंट जगत की खबरें भी आपको यहां मिलेंगी।
Vicky Kaushal Dance Video, 3:09 pm: विकी ने इवेंट में दिखाए अपने डांस मूव्स
यंग लीडर्स फोर्म्स इवेंट में विकी कौशल ने तौबा-तौबा गाने पर डांस किया। विकी कौशल के इस वीडियो पर फैंस ने प्यार लुटाया है।
Mardaani Day 10 Collection, 3:00 pm: मर्दानी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रानी मुखर्जी की मर्दानी ने आज यानी शनिवार को दोपहर 2 बजे तक 3.5 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने अबतक भारत में 31.65 करोड़ (नेट) की कमाई कर ली है।
Vadh 2 Box Office Collection, 02:59 pm: कितनी हुई संजय मिश्रा की वध 2 की कमाई?
sacnilk.com के मुताबिक, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध 2 ने आज दोपहर दो बजे तक 1.68 करोड़ की कमाई कर ली है।
Bollywood Latest Update, 01:26 pm: 57 की उम्र में आशिकी गर्ल अनु अग्रवाल का डांस वायरल
इंस्टेंट बॉलीवुड ने आशिकी गर्ल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनु अग्रवाल जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
The 50 New Promo,12:38 pm: नेहल और रजत की हुई लड़ाई
Entertainment Update, 11:15 am: अमाल मलिक ने शेयर किया फरहाना संग प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक
अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का साथ में एक गाना रिलीज होने था। अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट संग अपने पहले प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है।
Salman Khan Attends RSS Event Update 09:31 am: RSS इवेंट में पहुंचे सलमान खान
मुंबई में RSS के शताब्दी समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने उसमें हिस्सा लिया। सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण ध्यान से सुनते नजर आ रहे हैं।
O Romeo Update, 09:19 am: शाहिद कपूर की ओ रोमियो को कोर्ट से राहत
ओ रोमियो की रिलीज से पहले गैंगस्टर हुसैन उस्तारा, जिनकी जिंदगी पर ये फिल्म आधारित है, उनकी बेटी ने मुंबई कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की थी।' कोर्ट ने हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख की अर्जी को खारिज कर दी है।
The 50, 9:04 am: हामिद और सिद्धार्थ की हुई लड़ाई, देखें नया प्रोमो
द 50 का नया प्रोमो सामने आया है। बल और बुद्धि के खेल से पहले ही कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार लड़ाई हो गई। हामिद और सिद्धार्थ के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन जाएगी। जियो हॉटस्टार ने नया प्रोमो शेयर किया है। नीचे देखें द 50 का प्रोमो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन