sunny leone tells she paid huge money to the surrogate mother of her sons she bought a home सनी लियोनी ने बच्चों की सरोगेट मां को चुकाई थी तगड़ी रकम, बोलीं- उसने घर खरीद लिया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सनी लियोनी ने बच्चों की सरोगेट मां को चुकाई थी तगड़ी रकम, बोलीं- उसने घर खरीद लिया

सनी लियोनी ने अपने बच्चों को जन्म देने के लिए सरोगेट मदर का सहारा लिया था। इसके लिए उन्हें तगड़ी कीमत चुकानी पड़ी। उन्होंने बताया कि इतने पैसे दिए कि उसने घर खरीद लिया और महंगी शादी की थी।

Thu, 28 Aug 2025 04:54 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
सनी लियोनी ने बच्चों की सरोगेट मां को चुकाई थी तगड़ी रकम, बोलीं- उसने घर खरीद लिया

सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। इनमें से दो बच्चों को सरोगेसी से पैदा किया है और एक को गोद लिया है। सनी ने एक पॉडकास्ट में अपनी सरोगेसी में आए खर्च के बारे में बात की। सनी ने बताया कि उन्होंने सरोगेट मदर को काफी पैसे दिए थे। वे उसके पति को भी पैसे देती थीं ताकि वो अपने काम से छुट्टियां लेकर उसकी देखभाल कर सके।

बच्चा गोद लेना चाहती थीं सनी

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सनी लियोनी ने अपनी सरोगेसी जर्नी पर बात की। ट्रेलर में सोहा बताती हैं, 'आज के एपिसोड में पेरेंट बनने के दो तरीकों पर बात की जाएगी।' इसके बाद सनी बोलती हैं, 'मेरे दिमाग में था कि मैं बच्चा गोद लेना चाहती हूं। हमने अडॉप्शन के लिए अप्लाई किया। जिस दिन आईवीएफ हुआ उसी दिन हमें एक बच्ची मिल गई।'

जानबूझकर नहीं होना चाहती थीं प्रेग्नेंट

सोहा ने सनी से पूछा कि सरोगेसी का फैसला जानबूझकर लिया था क्योंकि वह प्रेग्नेंसी कैरी नहीं करना चाहती थीं। इस पर सनी बोलीं, 'हां ऐसा था।' सोहा ने सरोगेसी के खर्चे के बारे में पूछा। सनी ने जवाब दिया, 'हम वीकली फीस देते थे। उसके पति को भी छुट्टी लेने के पैसे देते थे। उसको सरोगेसी के भी पैसे मिले थे। मतलब हमने बहुत पैसे दिए। उसने घर खरीद लिया और बहुत शानदार शादी की थी।'

2017 में गोद ली थी बेटी

सनी लिओनी की एक अडॉप्टेड बेटी है जिसका नाम निशा है। इसे 2017 में गोद लिया गया था। सरोगेसी से उनके और बेटे हैं। इन दोनों का जन्म 2018 में हुआ था। सनी लियोनी ने डेनियल वेवर से साल 2011 में शादी की थी। वह बिग बॉस 5 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।