Why Alia Bhatt calls her daughter a little lawyer and husband Ranbir Best boy in World आलिया भट्ट ने क्यों बेटी राहा को कहा ‘नन्हीं वकील’? निजी जिंदगी के बारे में खोले ये 3 राज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आलिया भट्ट ने क्यों बेटी राहा को कहा ‘नन्हीं वकील’? निजी जिंदगी के बारे में खोले ये 3 राज

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने एक लेटर में अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई राज खोले हैं। आलिया भट्ट ने बताया कि कैसे उनकी बेटी किसी नन्हीं लॉयर जैसी है और स्कूल के दिनों में वह एक लड़के के लिए रोती थीं।

Mon, 2 Feb 2026 01:21 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
आलिया भट्ट ने क्यों बेटी राहा को कहा ‘नन्हीं वकील’? निजी जिंदगी के बारे में खोले ये 3 राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं। अभी वह अपने एक लेटर को लेकर चर्चा में हैं। आलिया भट्ट ने यह लेटर अपने ही बचपन के नाम लिखा है। आलिया भट्ट शुरू से ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं और इस लेटर में उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खास लोगों के लिए कुछ बातें कही हैं। आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर, बेटी राहा और मम्मी-पापा के लिए ऐसी बातें लिखी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

स्कूल में किसी लड़के लिए रोया करती थीं

आलिया भट्ट ने लेटर में खुद के लिए लिखा, "प्यारी आलिया, स्कूल के उस बेवकूफ लड़के के लिए रोना बंद करो, वह इसके लायक नहीं है।" एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि एक दिन तुम्हें दुनिया का 'बेस्ट लड़का' मिलेगा। यह लड़का वही होगा जिस पर तुम्हें हमेशा से क्रश था। वह तुम्हारा सबसे सेफ प्लेस बनेगा और तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त भी। आलिया भट्ट का इशारा साफ तौर पर उनके पति रणबीर कपूर की तरफ था। मालूम हो कि आलिया भट्ट शुरू से ही पसंद करती थीं, लेकिन तब रणबीर ऑलरेडी रिलेशनशिप में थे।

आलिया की बेटी राहा में वकीलों वाले गुण

फिर उनकी निजी जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ावों के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के करीब आए और बाद में फाइनली दोनों की शादी हुई। सिर्फ पति ही नहीं, आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को लेकर भी एक मजेदार बात शेयर की है। लेटर में उन्होंने लिखा कि तुम्हारी एक बेहद खूबसूरत होगी, जो तुम्हारा दिल ऐसे भर देगी जैसा तुमने कभी सोचा भी नहीं होगा। आलिया ने चुटकी लेते हुए आगे लिखा, 'वह एक नन्ही वकील भी होगी, तो उसके लिए अभी से तैयारी कर लो।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉर्डर 2 सिर्फ 10 दिन में 300 करोड़ के पार, सनी देओल और वरुण ने बनाए ये रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:जब सलमान ने की थी निरहुआ की तारीफ, भा गई थी भोजपुरी सुरस्टार की यह बात

पिता महेश भट्ट के बारे में खोला यह राज

राहा के इस 'लॉयर' वाले अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि जरूर राहा अपने घर में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले और चीजों को तार्किक ढंग से हैंडल करने वाली बच्ची हैं। अपनी इस चिट्ठी में आलिया ने परिवार की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने छोटी आलिया से कहा कि मम्मी के हाथ के खाने की ज्यादा तारीफ किया करो और पापा के साथ ज्यादा वक्त बिताओ। एक्ट्रेस ने लिखा कि एक दिन पापा तुम्हें फिल्म ऑफर करेंगे, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह तुम्हारे साथ यादें बनाना चाहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।