Dinesh Lal Yadav aka Nirahua Birthday How Salman Khan Turned Bhojpuri Superstar Fan जब सलमान खान ने की थी निरहुआ की तारीफ, फौजी बनने का टूटा सपना तो यूं बने भोजपुरी सुपरस्टार, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
More

जब सलमान खान ने की थी निरहुआ की तारीफ, फौजी बनने का टूटा सपना तो यूं बने भोजपुरी सुपरस्टार

भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि निरहुआ एक वक्त पर फौज में जाना चाहते थे, साथ ही एक ऐसी भी घटना है जब सलमान खान भी निरहुआ के फैन हो गए थे।

Mon, 2 Feb 2026 10:52 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
जब सलमान खान ने की थी निरहुआ की तारीफ, फौजी बनने का टूटा सपना तो यूं बने भोजपुरी सुपरस्टार

भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। निरहुआ की आवाज और उनके अंदाज के आज करोड़ों दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था जब निरहुआ सिनेमा जगत में आना ही नहीं चाहते थे। निरहुआ का सपना था फौज में जाकर देश की सेवा करना। उनके पिता कोलकाता में छोटी-मोटी नौकरी करते थे और उनका सपना था कि वो वर्दी पहनकर देश की सेवा करे। इसी सपने को पूरा करने के लिए निरहुआ ने स्कूल में ही NCC ज्वाइन कर ली थी।

फौजी बनने का था सपना, स्कूल से थी तैयारी

निरहुआ एनसीसी के दिनों में बहुत डिसिप्लिन्ड और डेडिकेटेड कैडेट हुआ करते थे। उन्होंने कठिन ड्रिल सीखी और फौज में जाने की तैयारी भी करते रहे। निरहुआ कई इंटरव्यूज में यह बात कह चुके हैं कि फिल्मों में जब वह एक्शन करते हैं या घंटों तक शूटिंग करते हैं, तो उसकी ताकत उन्हें एनसीसी की ट्रेनिंग से ही मिली है। हालांकि बावजूद इतनी तैयारी के वह भारतीय सेना का हिस्सा नहीं बन सके। लेकिन फौज वाला अनुशासन उनके खून में ऐसा बसा कि आज भी वह सेट पर सबसे पंक्चुअल एक्टर माने जाते हैं।

सलमान खान भी हो गए थे निरहुआ के फैन

लेकिन उनके इस डिसिप्लिन को दुनिया ने तब पहचाना जब निरहुआ सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा बने। लोगों को लगा कि बाकी खिलाड़ियों की तरह निरहुआ भी शो में जमकर हंगामा करेंगे, लेकिन वह इस सीजन के सबसे शांत और शालीन कंटेस्टेंट बनकर उभरे। खुद सलमान खान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि इतनी शोहरत के बाद भी कोई इतना डाउन टू अर्थ कैसे हो सकता है। निरहुआ सुबह-सुबह उठकर रियाज करते थे। उन्होंने वहां कभी किसी को अपशब्द नहीं कहे और न ही कभी आपा खोया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण मूवी से लीक हुईं स्टार्स की तस्वीरें? नहीं जनाब! मामला कुछ और ही है
ये भी पढ़ें:अनुपमा पर लाठी से वार करेगी यह औरत, सामने आएगा माही-गौतम का असली चेहरा

बड़ी मुश्किल से मिला था यह निरहुआ नाम

निरहुआ नाम भी उन्हें इतनी आसानी से नहीं मिला था। यह टाइटल उन्हें साल 2003 में आई फिल्म 'निरहुआ सटल रहे' से मिला था। निरहुआ जब इस एल्बम की रिकॉर्डिंग कर रहे थे तब उनके लिए सबसे मुश्किल वक्त था। वह बताते हैं कि तब उनके पास साइकिल तक नहीं थी और उन्हें इस एल्बम की रिकॉर्डिंग के लिए मीलों पैदल चलना पड़ा था। आज वह जिस 'निरहुआ' नाम से करोड़ों कमाते हैं, वह असल में उनके एक पुराने किरदार का नाम था। एल्बम के बाद निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' भी सुपरहिट हो गई और इस तरह दिनेश लाल यादव को उनके फैंस ने निरहुआ नाम दे दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।