Border 2 Box Office Collection Records Sunny Deol and Varun Dhawan Creates History Border 2: 'बॉर्डर 2' सिर्फ 10 दिन में 300 करोड़ के पार, सनी देओल और वरुण धवन ने बनाए ये रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Border 2: 'बॉर्डर 2' सिर्फ 10 दिन में 300 करोड़ के पार, सनी देओल और वरुण धवन ने बनाए ये रिकॉर्ड

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर-2 बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कहां पहुंच चुकी है।

Mon, 2 Feb 2026 12:04 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Border 2: 'बॉर्डर 2' सिर्फ 10 दिन में 300 करोड़ के पार, सनी देओल और वरुण धवन ने बनाए ये रिकॉर्ड

फिल्म बॉर्डर-2 ने कमाई के मामले में सिर्फ 10 के भीतर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म अभी भी डबल डिजिट में कमाई कर रही है और आगे भी जब तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होती, इसके सिनेमाघरों में डटे रहने की संभवना है। बहुत कम वक्त के भीतर अपनी लागत निकालकर 'बॉर्डर-2' प्रॉफिट जोन में कदम रख चुकी है और अब सिर्फ 10 दिन के भीतर इसका बॉक्स ऑफिस पर तीसरा शतक लगा लेना इस बात का सबूत है कि आगे अभी कई रिकॉर्ड टूटने बाकी हैं। तो चलिए पहले जानते हैं फिल्म के जरिए स्टार्स ने अभी तक कौन से रिकॉर्ड बना दिए हैं।

सनी देओल और वरुण ने बनाया रिकॉर्ड

ट्रेड विशेषज्ञ सुमित कादेल ने फिल्म की कमाई के आंकड़े अपनी एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में जारी किए हैं। पोस्ट में सुमित कादेल ने लिखा, "दूसरे वीकेंड में ₹55 करोड़ से ज्यादा की शानदार कमाई के साथ बॉर्डर 2 ने सिर्फ 10 दिनों के भीतर ही ₹300 करोड़ क्लब में जगह बना ली है।" सुमित कादेल ने लिखा, "यह 300 करोड़ क्लब में कदम रखने वाली सनी देओल की दूसरी फिल्म बन गई है। वहीं वरुण धवन पहली बार इस फिल्म के जरिए इस क्लब में शामिल हो पाए हैं।" अब समझ लेते हैं फिल्म की अभी तक की कमाई का गणित।

दिनकमाई
पहला दिन32.10 करोड़
दूसरा दिन 40.59 करोड़
तीसरा दिन 57.20 करोड़
चौथा दिन63.59 करोड़
पांचवां दिन23.31 करोड़
छठवां दिन15.04 करोड़
सातवां दिन13.14 करोड़
आठवां दिन12.53 करोड़
नौवां दिन20.17 करोड़
दसवां दिन24.22 करोड़
कुल कमाई301.89 करोड़
,

तो 400 करोड़ क्लब में जा चुकी है फिल्म?

मालूम हो कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर-2 की IMDb रेटिंग 7.5 है और कहानी 1971 की जंग में भारतीय शूरवीरों की शौर्यगाथा के बारे में है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा रविवार तक 350 करोड़ के पार जा चुका है। सोमवार तक यह आंकड़ा और भी ऊपर जा चुका है और ताजा आंकड़े आने का इंतजार है। माना जा रहा है कि यह बड़े आराम से 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।