विजय देवराकोंडा की दुलहन बनीं रश्मिका मंदाना की इमोशनल एंट्री के चर्चे, आप तक पहुंची न्यूज?
रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी की तस्वीरें और ऑफिशियल डिटेल्स आनी बाकी हैं। इस बीच शादी से जुड़े अपडेट्स हम आप तक पहुंचे रहे हैं। पढ़ें दुलहन की एंट्री से जुड़ी क्या खबर है।

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना पति-पत्नी बन चुके हैं। उनके फैन्स और फैमिली के बीच खुशी का माहौल है। दोनों के बीच 8 साल से अफेयर की सुगबुगाहट है और उन्होंने पूरी कोशिश की कि शादी की भनक किसी को ना लगे। हालांकि उनका इन्वाइट वायरल हुआ और दोनों एयरपोर्ट पर देखे गए तो फैन्स उनकी जोड़ी बनने के लिए 26 फरवरी का इंतजार करने लगे। सुबह 8 बजे दोनों पहली शादी के बंधन में बंधे और सोर्सेज के जरिये उनकी वेडिंग डिटेल्स बाहर आ रही हैं। अब पता चला है कि रश्मिका ने पहाड़ों से खूबसूरत एंट्री ली थी।
रश्मिका की इमोशनल एंट्री
विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दो रिवाजों से शादी करने का फैसला लिया था। 26 फरवरी को सुबह के समय तेलुगु हिंदू ट्रडिशन से उनकी शादी हुई। यह दूल्हे के साइड की परंपरा थी। दूसरी शादी में शाम को दुलहन यानी रश्मिका की तरफ की रस्में होंगी। हमारे सहयोगी एचटी सिटी को एक सोर्स ने बताया, 'रश्मिका को पहाड़ों से आकर प्यारी एंट्री करनी थी। सेरिमनी के लिए यह धड़कने रोकने वाला और इमोशनल पल था।' बताया जा रहा है कि बहुत खूबसूरत पल था।
पैप्स को मिली रश्मिका वाली मिठाई
शादी के बाद दोनों एक्टर्स की तरफ से पैप्स को मिठाइयां दी गईं। काजू कतली का डिब्बा दिया गया जिसमें रश्मिका मंदाना की तस्वीर बॉक्स पर बनी है। शाम 4 बजे उनकी दूसरी शादी का मुहूर्त है। विजय और रश्मिका अपनी इंस्टा इस्टोरी पर शादी की झलकियां दे रहे हैं। उनके फ्रेंड्स के पोस्ट्स से पता चला है कि हल्दी सेरिमनी में होली भी खेली गई।
लग्जरी होटल में शादी
विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर के लग्जरी होटल में शादी की है। वहां का व्यू काफी खूबसूरत है। शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए हैं। बाद में इंडस्ट्री के लोगों को रिसेप्शन दिया जाएगा।
फिल्म के सेट से शुरू हुई लव स्टोरी
विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी भी फिल्मी है। इनकी केमिस्ट्री साल 2018 में फिल्म गीत गोविंदम के सेट पर शुरू हुई। दर्शकों को ये जोड़ी काफी पसंद आई थी। इसके बाद डियर कॉमरेड में इनकी नजदीकियां और गहरी हो गईं।
कई बार लीक हुईं दोनों की मुलाकातें
इंट्रेस्टिंग बात है कि दोनों हमेशा अपनी फीलिंग्स लोगों से छिपाते रहे और एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। पर कई बार इनकी वैकेशन या आउटिंग्स की लीक डिटेल्स ने लोगों के दिमाग में कीड़ा डाल दिया। रश्मिका को कई बार विजय के हैदराबाद वाले घर में देखा गया। फोटोज के बैकग्राउंड से लोग पहचाने कि वह कहां बैठी हैं। रश्मिका और विजय की शादी से जुड़ी कुछ झलकियां जो हम तक आ रही हैं, आपको पहुंचा रही हैं। ऑफिशियल अपडेट्स के लिए जुड़े रहें लाइव हिंदुस्तान से।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन