Rashmika Mandana Vijay Deverakonda Wedding Udaipur Royal Wedding शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, जानें पहले किस रिवाज से हुई शादी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, जानें पहले किस रिवाज से हुई शादी

Vijay and Rashmika First Photo: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की तेलुगु रिती-रिवाजों से शादी हो गई है। शाम को कोडवा रीति-रिवाज से दोनों की शादी होगी। 

Thu, 26 Feb 2026 01:02 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, जानें पहले किस रिवाज से हुई शादी

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज यानी 26 फरवरी को रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध गए हैं। विजय और रश्मिका की शादी उदयपुर में हुई। फैंस को दोनों की शादी की पहली तस्वीर का इंतजार है। रश्मिका और विजय की अभी शादी तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई है। शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से दोनों की शादी होगी।

पैप्स को बांटी गईं मिठाइयां

रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर के मेंमेटोज बाई आईटीसी होटल्स में हुई। सोशल मीडिया पर वेन्यु के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में रश्मिका और विजय की शादी में पहुंचे कुछ गेस्ट पैप्स को मिठाइयां बांटते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी उदयपुर में और चर्चे यूपी-बिहार तक! देखें विजय-रश्मिका का वेडिंग वेन्यू

चार मार्च को होगा हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

रश्मिका मंदाना और विजय की आज शादी के बाद चार मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है तो वेडिंग फेस्टिविटीज की शुरुआत के-ड्रामा थीम से हुई। विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस किया। इस दौरान अंताक्षरी खेली गई। रूल ये था कि इसमें बॉलीवुड गानों की बजाय सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे। जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय, फोटो का इंतजार कर रहे फैंस

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।ये फिल्म दोनों की साथ में पहली फिल्म थी। इस फिल्म का नाम था गीता गोविंदम। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की चर्चा होने लगी थी। साल 2019 में दोनों की फिल्म डियर कॉमरेड आई। फैंस के बीच दोनों की रिलेशनशिप की बातें होनें लगीं, लेकिन कपल ने कभी भी इस चीज पर आधिकारिक जानकारी नहीं दी। इस फिल्म के बाद रश्मिका और विजय को काफी इवेंट्स वेकेशन और पार्टियों में एक साथ देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करोड़ों कमाने वाली रश्मिका ने कभी झेली आर्थिक तंगी, बिजनेसमैन हैं पिता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।