Ramayan Fame Laxman Aka Sunil Lahri Reveals Hanuman Aka Dara Singh One Gifted Him A Briefcase But A Thief Wants To Theft 36 साल पहले 'हनुमान' ने 'लक्ष्मण' को दिया था कीमती तोहफा, मार्केट में छीनकर भागा चोर फिर दारा सिंह ने उसे..., Tv Hindi News - Hindustan
More

36 साल पहले 'हनुमान' ने 'लक्ष्मण' को दिया था कीमती तोहफा, मार्केट में छीनकर भागा चोर फिर दारा सिंह ने उसे...

। सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हमेशा ही फैंस संग अक्सर जुड़े रहते हैं। वो अक्सर रामायण शो से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब सुनील ने हनुमान का किरदान निभाने वाले दारा सिंह को लेकर एक दिल छू लेने वाला किस्सा शेयर किया।

Sat, 21 Feb 2026 02:19 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
36 साल पहले 'हनुमान' ने 'लक्ष्मण' को दिया था कीमती तोहफा, मार्केट में छीनकर भागा चोर फिर दारा सिंह ने उसे...

रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' को लेकर आज भी दर्शकों के बीच काफी श्रद्धा है। इस शो में काम करने वाले स्टार्स को आज भी लोग भगवान का दर्जा देते हैं। फिर चाहे वो राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल हों, सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया या फिर लक्ष्मण का रोल प्ले करने वाले सुनील लहरी। सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हमेशा ही फैंस संग अक्सर जुड़े रहते हैं। वो अक्सर रामायण शो से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब सुनील ने हनुमान का किरदान निभाने वाले दारा सिंह को लेकर एक दिल छू लेने वाला किस्सा शेयर किया।

सुनील ने सुनाया 36 साल पुराना किस्सा

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुनील, दारा सिंह को संग शॉपिंग को लेकर एक किस्सा शेयर करते हैं। सुनील बताया कि 36 साल पहले दारा सिहं ने उन्हें नैरोबी से खरीदा हुआ एक खास तोहफा दिया था, लेकिन एक चोर ने उसे चुराने की कोशिश की, ऐसे में दारा सिंह ने उन्हें सबक सिखाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘क्रूर और…’, महिलाओं को मारने की खुली छूट वाले तालिबानी कानून पर भड़कीं स्वरा

'हनुमान' ने सुनील को तोहफे में दिया ब्रीफकेस

सुनील वीडियो में कहते हैं, 'नमस्कार दोस्तों, देखिए मैंने आपसे कहा था कि ये ब्रीफकेस हनुमान जी ने मुझे दिया था नैरोबी में। हुआ ये था कि मैं मार्केट जाना चाहता था मैंने ये बात दारा सिंह जी को बताई तो उन्होंने कहा कि मैं भी चलता हूं तुम्हारे साथ। हम दोनों मार्केट गए वहां पर उन्होंने एक ब्रीफकेस खरीदा जो मुझे भी काफी पसंद आया। मैंने दुकाने वाले से कहा कि ऐसा ही ब्रीफकेस मुझे भी दे दो, तो उसने कहा कि ये एक ही पीस था, लेकिन इससे मिलता हुआ एक दूसरा है जो मुझे काफी पसंद आया। दारा सिंह ने कहा के ये ब्रीफकेस मैं तुम्हें गिफ्ट में दूंगा। मैंने मना किया, लेकिन वो नहीं माने।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख-सलमान को चकमा देकर नंबर-1 बना ये एक्टर
ये भी पढ़ें:टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर भारी पड़ीं साउथ की हसीनाएं,नं-1 पर ये

चोर को सिखाया सबक

सुनील ने आगे बताया, 'इसके बाद जब हम मार्केट से निकलने लगे तो दारा जी अपने हाथ में ब्रीफकेस लेकर आगे चल रहे थे और मैं उनके पीछे-पीछे तभी एक चोर मेरा ब्रीफकेस छीनकर भागने लगा। मैं जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाने लगा जैसे ही वो चोर भागने लगा दारा जी ने उसे पकड़कर हवा में लटका दिया।' ये बात सुनाते वक्त सुनील के चेहरे पर पुरानो दिनों को याद करने खुशी साफ नजर आ रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।