who is gaurav tiwari on horror web series bhay based on real life imdb rating more than 8 कौन थे गौरव तिवारी? जिन पर बनी है 8.8 IMDb रेटिंग वाली ये हॉरर वेब सीरीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कौन थे गौरव तिवारी? जिन पर बनी है 8.8 IMDb रेटिंग वाली ये हॉरर वेब सीरीज

Who is Gaurav Tiwari: अमेजन प्राइम वीडियो पर दिसंबर 2025 में एक सीरीज रिलीज हुई है। इस हॉरर सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है और ये गौरव तिवारी पर बनी है।

Tue, 16 Dec 2025 11:26 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन थे गौरव तिवारी? जिन पर बनी है 8.8 IMDb रेटिंग वाली ये हॉरर वेब सीरीज

प्राइम वीडियो की हॉरर वेब सीरीज ‘भय’, इंडिया के पहले पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी पर बनी है। ये सीरीज देखने के बाद लोग गौरव तिवारी के बारे में सर्च कर रहे हैं और उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर गौरव तिवारी कौन थे और उनकी मौत कैसे हुई थी।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं गौरव

गौरव तिवारी जब 21 साल के थे तब फिल्मों में काम करना चाहते थे। वह मुंबई गए और उन्होंने ‘16 दिसंबर’ व ‘टैंगो चार्ली’ में काम किया। फिर उन्होंने पायलट बनने की इच्छा जताई और अमेरिका चले गए। वहां जाकर उन्होंने एविएशन सेक्टर में काम किया, लेकिन फिर उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

Gaurav tiwari

पायलेट से कैसे बने पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर?

अमेरिका के फ्लोरिडा में गौरव के साथ कई घटनाएं हुईं। उन्हें सुपरनैचुरल पावर्स का एहसास होने लगा। ऐसे में उन्होंने मेटाफिजिकल चर्च ऑफ ह्यूमनिस्टिक साइंस (MCHS) से ऑर्डिनेशन पैरानॉर्मल एंड मेटाफिजिकल रिसर्च में पढ़ाई की और सर्टिफिकेट हासिल किया और इंडिया आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रियल लाइफ पर बनी है ये हॉरर सीरीज, 8.8 है इसकी IMDb रेटिंग,2025 में हुई है रिलीज

आसान नहीं थी राह

इंडिया आने के बाद जब उन्होंने अपने पैरेंट्स को ये बात समझाने की कोशिश की कि वह पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर बनना चाहते हैं तब उनके पैरेंट्स नहीं मानें। कुछ समय उन्होंने अपने पिता के साथ काम किया और धीरे-धीरे अपनी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर्स की सोसाइटी बनाई।

कब्रिस्तान में बिताई थी रात

एक बार तो वह एक न्यूज चैनल के एंकर के साथ कब्रिस्तान गए थे। वह अपने साथ मीटर लेकर गए थे जो इस बात की पुष्टि करता है कि वहां कोई आत्मा है या नहीं। एंकर के सामने आत्माओं ने गौरव तिवारी से बात की थी। इस तरह गौरव ने कुछ ही सालों में 6000 जगहों की इन्वेस्टिगेशन की थी।

गौरव तिवारी पर बनी सीरीज भय
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई के मड आईलैंड में हो रही थी हॉरर सीरीज भय की शूटिंग, करण टैकर बोले- अचानक…

2016 में हुई रहस्यमय मौत

7 जुलाई 2016 को उनकी रहस्यमय मौत की खबर आई। वह सिर्फ 32 साल के थे। वह अपनी पत्नी के साथ द्वारका के सेक्टर 19 के जिस फ्लैट में रहते थे वहीं उनकी लाश मिली थी। एक तरफ, जहां लोग दावा कर रहे थे कि उन्हें किसी आत्मा ने मारा है। वहीं दूसरी तरफ डीसीपी (साउथ-वेस्ट) सुरेंद्र कुमार ने इसे सुसाइड बताया था। उनका कहना था कि गौरव ने गुरुवार रात बाथरूम में अपनी पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगाई थी क्योंकि उनके पास कोई बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं थे और जो प्रोजेक्ट थे उनसे बहुत कम पैसे मिल रहे थे। इस वजह से परिवार के साथ अक्सर उनका झगड़ा होता था और उन्होंने परेशान होकर फांसी लगा ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।