Horror Web Series based on real life with imdb rating more than 8 bhay the gaurav tiwari mystery prime video रियल लाइफ पर बनी है ये हॉरर सीरीज, 8.8 है इसकी IMDb रेटिंग, दिसंबर 2025 में हुई है रिलीज, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रियल लाइफ पर बनी है ये हॉरर सीरीज, 8.8 है इसकी IMDb रेटिंग, दिसंबर 2025 में हुई है रिलीज

Horror Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक हॉरर वेब सीरीज आई है। इसके कुल आठ एपिसोड हैं और अच्छी बात ये है कि सारे एपिसोड 25 से 40 मिनट तक के ही हैं। 

Mon, 15 Dec 2025 05:34 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
रियल लाइफ पर बनी है ये हॉरर सीरीज, 8.8 है इसकी IMDb रेटिंग, दिसंबर 2025 में हुई है रिलीज

शुक्रवार (12 दिसंबर) के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एक हॉरर वेब सीरीज रिलीज हुई है। इस सीरीज की कहानी रियल लाइफ पर बेस्ड है। इसके कुछ सीन्स इतने डरावने हैं कि रौंगटे खड़े हो जाते हैं। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8.8 रेटिंग मिली है और क्रिटिक्स इसे अच्छे रिव्यूज दे रहे हैं। अगर आप ये सीरीज देखना चाहते हैं तो इसके बारे में पहले पूरा पढ़ लीजिएगा।

किस घटना पर आधारित है?

ये सीरीज गौरव तिवारी पर बनी है। आप एड और लोरेन को जानते हैं? जिस तरह ये पॉपुलर इंटरनेशनल पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे, ठीक उसी तरह इंडिया में गौरव तिवारी पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे। साल 2017 में उनकी दर्दनाक और रहस्यमय मौत हो गई थी जिसकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है।

भैय

सीरीज का नाम? डरावनी है या नहीं?

सीरीज का नाम है ‘भय’। इस सीरीज में गौरव तिवारी के पॉपुलर केसेस के बारे में दिखाया गया है। ये रियल केसेस हैं जिनपर गौरव तिवारी ने काम किया था। यही कारण है कि सीरीज देखते वक्त डर लगता है। कुछ लोगों ने सीरीज देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि आठ एपिसोड खत्म करने के बाद वे रात में सो नहीं पाए। वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें सीरीज खत्म करने के बाद कुछ कॉमेडी वीडियोज देखने पड़े ताकि उनका ध्यान हट सके।

सीरीज में इन एक्टर्स ने किया है काम

इस सीरीज में करण टैकर समेत कल्कि केकलां, डैनिश सूद, निमेश नायर, सलोनी बत्रा और घनश्याम गर्ग के अलावा कई और कलाकारों ने काम किया है। वहीं इसे डायरेक्ट बॉबी ग्रेवाल ने किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत की पत्नी सौम्या के रियल लाइफ पति, उम्र में है 10 साल छोटे
ये भी पढ़ें:अक्षय खन्ना के Fa9la डांस पर एक्टर रंजीत ने दिखाया अपना स्टाइल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।