Horror Web Series Bhay the gaurav tiwari mystery paranormal activities at set मुंबई के मड आईलैंड में हो रही थी हॉरर सीरीज ‘भय’ की शूटिंग, करण टैकर बोले- अचानक…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मुंबई के मड आईलैंड में हो रही थी हॉरर सीरीज ‘भय’ की शूटिंग, करण टैकर बोले- अचानक…

अमेजन प्राइम वीडियो पर आई हॉरर वेब सीरीज ‘भय’ गौरव तिवारी पर बनी है। इस सीरीज में करण टैकर ने गौरव तिवारी का किरदार निभाया है और उन्होंने सेट पर हुई घटना के बारे में बताया है।

Tue, 16 Dec 2025 09:14 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
मुंबई के मड आईलैंड में हो रही थी हॉरर सीरीज ‘भय’ की शूटिंग, करण टैकर बोले- अचानक…

हॉरर सीरीज ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ ट्रेंड कर रही है। ये सीरीज पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी पर बनी है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज में करण टैकर ने गौरव तिवारी का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि जब वह मुंबई के मड आईलैंड में इस सीरीज की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें कई सारी सुपरनैचुरल एनर्जी फील हुई थी।

इस सीन की शूटिंग कर रहे थे करण

करण टैकर ने खूनी मंडे को दिए इंटरव्यू में बताया, ‘मुंबई में मड आईलैंड नाम की एक जगह है, हम लोग वहां शूट कर रहे थे। मड आईलैंड की बहुत हॉरर स्टोरीज फेमस हैं। वहां कई बंगले जले हैं। बहुत सारे मर्डर हुए हैं। तो हम वहां दो दिन की शूट के लिए गए थे। अगर आपने सीरीज देखी है या आप गौरव तिवारी को जानते हैं तो आपको पता होगा कि उन्होंने एमटीवी के साथ एक रिएलिटी शो किया था। हम उसी सीन को शूट करने वहां गए थे। लोकेशन पर सात कैमरे लगाए थे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रियल लाइफ पर बनी है ये हॉरर सीरीज, 8.8 है इसकी IMDb रेटिंग,2025 में हुई है रिलीज

पहले दिन हुई ये घटना

करण ने आगे कहा, ‘दिन का समय था और एकदम से कैमरों की स्क्रीन एक साथ ग्रीन हो गई और फिर वो बंद हो गए। आपको बता दूं अगर आपके आस पास कोई सुपरनैचुरल एनर्जी होती है तो आपके फोन और कैमरे की बैटरी खत्म होने लगती है। मेरे डायरेक्टर डर गए। उन्हें लगा कि मड लाईलैंड खंडर है तो हो सकता है यहां पर सुपरनैचुरल एनर्जी हो क्योंकि इस तरह सारे कैमरों की बैटरी खत्म होना आम बात नहीं है। तो मेरे प्रोड्यूसर ने कहा कि यहां शूट नहीं करते हैं, लेकिन मेरे डायरेक्टर ने कहा कि कोई बात नहीं, करते हैं शूट, देखा जाएगा।’

सेट पर करवाया हवन

करण ने आगे कहा, ‘हमने फिर सेट पर हवन करवाया। लोगों को मैसेज भेजा कि जब तक यहां शूट कर रहे हैं नॉनवेज मत खाना और न लेकर आना। एक एंबुलेंस मंगवाली। फिर हमने शूट शुरू किया। रात का समय था और मुझे जाना था वॉशरूम। मैं बहुत डरता हूं। मैं चल रहा था और आगे चलकर मुझे ठंड लगने लगी। मुझे लगा मैं डरा हुआ हूं इसलिए मुझे ठंड लग रही है और फिर मुझे मेरा असिस्टेंट भी मिल गया तो मैं वॉशरूम जाकर वापस आ गया।’

एंबुलेंस हुई चकनाचूर

करण ने बताया कि उसके बाद उन्होंने गौरव तिवारी की टीम को सेट पर बुलाया था और उन्होंने हमसे पूछा कि तुम लोगों को यहां कुछ फील कैसे नहीं हो रहा है? फिर हमने उन्हें सारी बातें बताई। उन्होंने अपने मीटर से चेक किया, लेकिन उनके मीटर ने कोई साइन नहीं शो किया। फिर वो चले गए। रात में जब हम शूट कर रहे थे तब एक पेड़ अचानक से, कोई हवा नहीं चल रही थी, गिर गया और हमने जो एंबुलेंस मंगवाई थी सेफ्टी के लिए उसे तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुनिका सदानंद के बड़े बेटे अरिहंत कोठारी से मिले आप? लाइमलाइट से हैं कोसों दूर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।