ऋषि कपूर की ये फिल्म थी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की फेवरेट, अपने घर बुलाकर पिलाई थी चाय
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के फैंस की लिस्ट में एक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का रतनाम भी था। जब डॉन ने ऋषि कपूर को अपने घर बुलाकर पिलाई थी चाय, बताया था अपनी फेवरेट फिल्म का नाम।

एक दौर था जब बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में शामिल थे। अपनी शुरुआती फिल्मों से ऋषि अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना जैसे एक्टर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाए रखे हुए थे। बॉबी, प्रेम रोग जैसी फिल्मों में एक्टर की परफॉरमेंस को खूब पसंद किया गया। उन दिनों एक्टर्स की आम फैन फॉलोइंग के बीच अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भी एक्टर के फैन लिस्ट में शामिल थे। ऋषि कपूर ने दाऊद से दो बार मुलाकात भी की। एक मुलाकात के दौरान दाऊद ने अपनी फेवरेट फिल्म का नाम भी बताया। इस फिल्म में ऋषि कपूर हीरो थे। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हिट थी।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से मुलाकात
ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला में ये दाऊद से मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि वो 1988 मेंदुबई गए थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें एक आदमी मिला और जिसने फोन पर एक्टर की बात दाऊद से करवाई। दाऊद ने ऋषि कपूर से फोन पर कहा कि अगर उन्हें किसी भी चीज की जरूरत हो तो वो उन्हें बताए। इसके बाद वो अपने होटल चले गए। इसी दौरान उन्हें पता चला कि दाऊद उनके साथ चाय पीना चाहते हैं। इसलिए उन्हें अपने घर इनवाइट किया है। एक्टर ने कहा कि उन्हें इस मुलाकात में कुछ बुराई नजर नहीं आई। वो अपने दोस्त के साथ दाऊद के घर जाने के लिए तैयार हो गए। उनके होटल के बाहर एक बड़ी कार आई। दोनों उस कार में बैठे। ऋषि कपूर ने बताया कि कुछ देर तक उस गाड़ी में दूसरी भाषा में बातें होती रही। बाद में उनके दोस्त ने बताया कि वो रास्ता बदल कर ले जा रहे हैं। गाड़ी के कई चक्कर लगाए गए जिससे किसी को भी दाऊद के घर का रास्ता याद न हो।
डॉन की फेवरेट फिल्म
इसके बाद दाऊद खुद आए और ऋषि कपूर और उनके दोस्त का स्वागत किया। चाय और बिस्कुट ऑफर किए गए। दाऊद ने बताया कि ना वो शराब पीते हैं और न पिलाते हैं। इसलिए उन्हें चाय पर बुलाया है। इस दौरान दाऊद ने फिल्मों के बारे में बात की। बताया कि वो उनके पिता राज कपूर, एक्टर दिलीप कुमार और उनके चाचाओं के फैन रहे हैं। यहां दाऊद ने बताया कि उन्हें ऋषि कपूर की फिल्म तवायफ सबसे ज्यादा पसंद है। इसके पीछे का कारण देते हुए दाऊद ने बताया कि क्योंकि इस फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का नाम दाऊद होता है। इसलिए उन्हें अपने नाम की वजह से ये फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है।
दूसरी मुलाकात
1985 में आई फिल्म तवायफ में ऋषि कपूर ने दाऊद नाम के लड़के का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रति अग्निहोत्री और पूनम ढिल्लन हीरोइन थीं। इसके बाद ऋषि कपूर की मुलाकात दाऊद से दुबई के एक मॉल में हुई थी। वहां उन्होंने एक्टर को शॉपिंग करवाने की बात कही थी। लेकिन ऋषि कपूर वहां से चले गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन