नए एक्टर गोविंदा के लिए किशोर कुमार ने गाए थे ये 14 गाने, श्रीदेवी-नीलम के साथ वाले हुए हिट
किशोर कुमार ने 80 के दशक के नए एक्टर गोविंदा के लिए कई गाने गाए। इनमें से कुछ हिट हुए और कुछ कभी रिलीज ही नहीं हुए। तो ये वो लिस्ट है जिसमें गोविंदा के लिए गाए किशोर कुमार के गाने हैं। जानिए गोविंदा के लिए कितने गाने गाए थे किशोर कुमार ने।

बॉलीवुड सिंगर किशोर कुमार की गिनती इंडस्ट्री के सबसे बड़े कलाकारों में होती है। उन्होंने अपने दौर के हर बड़े एक्टर जैसे राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र के लिए फिल्मों में गाने गाए हैं। लेकिन किशोर कुमार नए एक्टर के लिए भी अपनी आवाज दे चुके। 80 के दशक में गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस दशक में किशोर कुमार ने गोविंदा की कई फिल्मों में गाने गाए। अगर नंबर पर ध्यान दें तो किशोर कुमार की आवाज में गोविंदा के नाम 14 गाने हैं। इनमें से कुछ फिल्में रिलीज नहीं हुई। आइए गोविंदा के इन गानों के बारे में जानते हैं।
किशोर कुमार ने गोविंदा के लिए गाए ये गाने
1986 में गोविंदा ने लव 86 और इल्जाम जैसी सफल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत कर ली थी। इसी साल गोविंदा ने ड्यूटी नाम की भी कम बजट की फिल्म की थी। इस फिल्म में गोविंदा की आवाज बनने के लिए किशोर कुमार ने फीस आधी कर दी थी और एक्टर के लिए 2 गाने गाए। ये फीस कम करने का काम गोविंदा के लिए नहीं था बल्कि म्यूजिक कंपोजर बाबला शाह के बड़े भाइयों आनंदजी और कल्याणजी के साथ रिश्ते की वजह से था।
ड्यूटी
किशोर कुमार ने ड्यूटी के लिए दो शानदार गाने गाए जिनके बोल हैं ‘जिस महफ़िल में आता है, आते ही छा जाता हूं' और 'तुम जिसे चाहो अपना बना लो'।
मरते दम तक
इसके बाद 1987 में आई फिल्म मरते दम तक आई। इस फिल्म के लिए किशोर कुमार ने एक गाना गाया 'नाम से क्या लेना'। इस फिल्म में गोविंदा के साथ राजकुमार जैसे एक्टर नजर आए थे।
प्यार करके देखो
1987 में आई फिल्म प्यार करके देखो में गोविंदा को मंदाकिनी के साथ देखा गया था। इस फिल्म का एक गाना ‘मैंने तुम्हें प्यार किया’ किशोर कुमार की आवाज में था।
घर में राम गली में श्याम
1987 में एक और फिल्म आई थी जिसका नाम था घर में राम गली में श्याम। इस फिल्म में नीलम और अनुपम खेर जैसे एक्टर नजर आए थे। फिल्म का टाइटल ‘घर में राम, गली में श्याम’ गोविंदा के लिए किशोर कुमार ने गाया था।
शिव शक्ति
1987 में गोविंदा की फिल्म आई थी शिव शक्ति। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए थे। फिल्म में गोविंदा पर फिल्माया एक गाना 'तेरी तरह तो महफ़िल में' किशोर कुमार ने अल्का याग्निक के साथ गाया था।
हत्या
गोविंदा ने अपने भाई कीर्ति कुमार के डायरेक्शन में 1988 में आई फिल्म हत्या भी की थी। इस फिल्म में नीलम उनकी हीरोइन थी। फिल्म का एक गाना बहुत मशहूर हुआ था जिसे किशोर कुमार ने आशा भोसले के साथ गाया था। वो गाना था 'आपको अगर जरूरत है दिल मेरा हाजिर खिदमत है'।
प्यार मोहब्बत
1988 प्यार मोहब्बत में फिल्म आई थी प्यार मोहब्बत। इस फिल्म में एक गाना था ‘गोली अंदर दम बाहर’। ये गाना गोविंदा पर फिल्माया गया था। इसके अलावा कई लाइव इवेंट में भी किशोर कुमार अपने इस मस्ती भरे गाने को गाया करते थे।
गैर कानूनी
गोविंदा ने श्रीदेवी के साथ 1989 में आई फिल्म गैर कानूनी में काम किया था। इस फिल्म में आशा भोसले ने एक गाना गया था ‘सारे शहर की लड़की’। इस गाने में गोविंदा की आवाज किशोर कुमार बने थे।
दोस्त गरीबों का
1989 में एक फिल्म आई जिसका नाम था दोस्त गरीबों का। इस फिल्म का गाना 'अब बोल क्या बोलता है' किशोर कुमार की आवाज में मिल जाएगा।
ताकतवर
गोविंदा ने 1989 में ताकतवर नाम की भी फिल्म की थी। इस फिल्म के शानदार गाना था ‘आई एम जॉन’ ये गाना किशोर कुमार ने ही गाया था।
रिलीज नहीं हुई ये फिल्में
इसके अलावा गोविंदा की ऐसी भी फिल्में हैं जो कभी रिलीज नहीं हुई। इन फिल्मों में किशोर कुमार ने कई गाने गाए। जैसे फिल्म नया खून रिलीज नहीं हुई। इस फिल्म का गाना 'मैं गरीब दिलवाला हूं' और ‘दर्द सभी का एक ही जैसा ही’, फिल्म जाने जाना का गाना ‘गजल के जैसे होठ तुम्हारे’ किशोर कुमार ने गाए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन