जब सलमान खान ने विकी कौशल के सामने कटरीना के लिए गा दिया था गाना, शर्म से लाल हुई एक्ट्रेस-वीडियो
सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो विकी कौशल के समाने कटरीना कैफ के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आलिया भट्ट सामने कई अन्य एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। देखिए-

सलमान खान और कटरीना कैफ का रिश्ता पुराना रहा है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया, कई स्टेज शोज में परफॉरमेंस भी दी। इसी दौरान दोनों के अफेयर और फिर ब्रेकअप की भी खबर सामने आई। लेकिन इनके बीच की दोस्ती कभी खत्म नहीं हुई। कटरीना, ने विकी कौशल से शादी की और अब वो एक बेटे की मां हैं। इस बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान को विकी कौशल के सामने कटरीना कैफ के लिए गाना गाते हुए देखा जा सकता है।
सलमान ने विकी के सामने कटरीना के लिए गाया गाना
दरअसल, हाल में सलमान खान 60 साल के हुए हैं। इस खास मौके पर आईफा ने साल 2019 का एक पुराना वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्टर को माइक हाथ में लिए गाना गाते हुए देखा जा सकता है। सलमान स्टेज से नीचे उतरते हैं और ऑडियंस में बैठे जानने वाले लोगों से गाना गाते हुए ही मिलते हैं। इस दौरान सलमान माइक हाथ में लिए कटरीना के पास पहुंचते हैं और उन्हें अपनी आवाज में गाना सुनाते हैं। इस कुछ सेकंड भर के पल में सलमान और कटरीना की आंखें मिलती है, ऑडियंस ताली बजाती है। इसी वीडियो में कटरीना कैफ के साथ बैठे विकी कौशल भी नजर आते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी अवॉर्ड नाईट के बाद विकी और कटरीना के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।
सलमान और कटरीना का रिश्ता
बता दें, सलमान और कटरीना की दोस्ती 20 साल से भी ज्यादा पुरानी है। ऐसा कहा जाता है कि सलमान ही कटरीना के लिए उनके गॉड फादर बनकर आगे आए और उन्हें कई बड़ी फिल्मों में काम दिलवाया। दोनों ने साल 2005 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के अफेयर की भी खबर सामने आई। बहन अर्पिता की शादी का एक वीडियो भी है जिसमें सलमान सबके सामने कटरीना को मिसेज खान बनने का ऑफर देने की बात करते हैं। हालांकि, रणबीर कपूर के साथ अफेयर के चर्चों के बीच सलमान-कटरीना की दोस्त टूट गई। लेकिन इतने उतार-चढ़ाव के बाद आज भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। सलमान के 60 वें जन्मदिन पर कटरीना ने उनके लिए पोस्ट शेयर किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन