Is Salman Khan s film battle of galwan skipping Eid release to avoid a clash with Dhurandhar 2? धुरंधर 2 के क्लैश से बचने के लिए ईद पर नहीं आ रही सलमान खान की फिल्म? पहले हिलाया बॉक्स ऑफिस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 के क्लैश से बचने के लिए ईद पर नहीं आ रही सलमान खान की फिल्म? पहले हिलाया बॉक्स ऑफिस

सलमान खान के नाम हमेशा ईद रही है। ईद पर रिलीज हुई उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। लेकिन इस ईद सलमान नहीं आ रहे, धुरंधर 2 आ रही है। तो क्या धुरंधर 2 के साथ क्लैश से बचना चाहते थे बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स?

Sat, 27 Dec 2025 07:17 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 के क्लैश से बचने के लिए ईद पर नहीं आ रही सलमान खान की फिल्म? पहले हिलाया बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री के कुछेक सुपरस्टार्स में से एक हैं। किसी भी फिल्म को हिट करवाने के लिए सलमान खान नाम भर ही काफी था। एक समय में एक्टर ने एक साथ लगातार पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। ये वो समय था जब शाहरुख खान और आमिर खान अपनी फिल्मों की कमाई के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। ऐसे में सलमान अपने फैंस को हर ईद पर फिल्मों का सरप्राइज देने लगे। पिछले कई साल से सलमान अपने फैंस को ईद पर फिल्म रिलीज कर ईदी देते आए हैं।

सलमान का ईद पर धमाका

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है। साल 2009 में ईद के मौके पर आई वांटेड, 2010 में ईद पर आई दबंग, 2011 में ईद पर आई बॉडीगार्ड, 2012 में काई एक था टाइगर, 2014 में किक, 2015 में बजरंगी भाईजान, 2016 में सुल्तान, 2019 में भारत। ईद पर रिलीज हुई इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। सलमान की ईद की वजह मेकर्स इस दिन अपनी फिल्म रिलीज करने से बचते आए हैं। कोई ईद पर कोई सलमान से टक्कर नहीं लेना चाहता। लेकिन अब सलमान ने ईद छोड़कर अपनी रिलीज डेट बदल दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती हैं ऐसी, पहचान नहीं पाओगे
ये भी पढ़ें:सलमान का ऑनस्क्रीन दोस्त अब बन गया है बड़ा एक्टर, 340 करोड़ की फिल्म का था हीरो

इस ईद पर टक्कर

साल 2026 की ईद खास होने वाली है। इस ईद पर साल की दो सबसे बड़ी फिल्मों के बीच पहले ही क्लैश हो रहा है। 19 मार्च 2026 ईद के मौके पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 आ रही है। इसी दिन KGF के यश स्टारर टॉक्सिक रिलीज होगी। धुरंधर के धमाके के बाद ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। तो क्या रणवीर की धुरंधर 2 के साथ क्लैश से बचने के लिए सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है? सलमान के नाम ईद रही है, लेकिन इस ईद शायद मेकर्स को क्लैश का डर होगा।

क्लैश से बचने के लिए टाली गई रिलीज डेट?

पहले 19 मार्च 2026 को अजय देवगन भी अपनी धमाल 4 लाने वाले थे और संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर आ रही थी। लेकिन मेकर्स ने क्लैश से बचने के लिए अपनी रिलीज डेट बदल दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।