2026 fresh jodis of hindi films, salman khan, shahi kapoor, emraan hashami will romancing with these actresses 2026 में आ रही फिल्मों में रोमांस करती दिखेंगी ये नई जोड़ियां, सलमान, सनी देओल शाहिद इन एक्ट्रेसेज के साथ आएंगे नजर
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजन2026 में आ रही फिल्मों में रोमांस करती दिखेंगी ये नई जोड़ियां, सलमान, सनी देओल शाहिद इन एक्ट्रेसेज के साथ आएंगे नजर

2026 में आ रही फिल्मों में रोमांस करती दिखेंगी ये नई जोड़ियां, सलमान, सनी देओल शाहिद इन एक्ट्रेसेज के साथ आएंगे नजर

साल 2026 में कई शानदार फिल्मों का धमाका होने वाला है। बॉक्स ऑफिस को हिलाने, सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह वरुण धवन अपनी फिल्में ला रहे हैं। इन नई फिल्मों के साथ नई जोड़ियां भी नजर आने वाली हैं जो ऑडियंस को एंटरटेन करेंगी। ये नई जोड़ियां साल 2026 में देंगी दस्तक। 

Usha ShrivasSat, 27 Dec 2025 09:38 PM
1/11

साल 2026 में एक दूसरे के साथ रोमांस करती दिखेंगी ये फ्रेश 9 जोड़ियां-

साल 2026 में एक दूसरे के साथ रोमांस करती दिखेंगी ये फ्रेश 9 जोड़ियां-

2/11

अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया

साल की शुरुआत ही अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 जनवरी को रिलीज हो रही है।

3/11

मोना सिंह और सनी देओल

सनी देओल बॉर्डर 2 लेकर आ रहे हैं। वैसे तो फिल्म में चार नई जोड़ियां दिखेंगी, लेकिन मोना सिंह और सनी देओल पसंद आने वाले हैं। बॉर्डर में तब्बू ने एक्टर की पत्नी का किरदार निभाया था।ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।

4/11

शनाया कपूर और आदर्श गौरव

शनाया कपूर इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को आदर्श गौरव के साथ फिल्म तू या मैं में देखा जाएगा। ये फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।

5/11

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी

शाहिद कपूर एक बार फिर विशाल भरद्वाज की फिल्म ओ रोमियो में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार उन्हें एनिमल की तृप्ति डिमरी के साथ देखा जाएगा। ये फिल्म 13 फरवरी को ररिलीज हो रही है।

6/11

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर

सिद्धांत चतुर्वेदी दो दीवाने शहर में नाम की फिल्म में दिखेंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में उनकी हीरोइन मृणाल ठाकुर होंगी। इस फिल्म में धुरंधर के डोंगा एक्टर नवीन कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म 20 फरवरी 2026 को आ रही है।

7/11

आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत 

पति पत्नी और वो दो नाम की फिल्म बन रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुलप्रीत नजर आएंगी। ये फिल्म 4 मार्च को रिलीज हो रही है।

8/11

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी

आवारापन को सफलता मिली थी। अब आवारापन 2 भी आ रही है। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ पहली बार दिशा पाटनी कम करती हुई नजर आएंगी। ये फिल्म 3 अप्रैल को रिलीज होगी।

9/11

वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर

है जवानी तो इश्क होना है बन रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान की बीवी नंबर 1 का रीमेक है। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर रोमांस करती दिखेंगी। ये फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है।

10/11

रणबीर कपूर और साई पल्लवी

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और सीता के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म साल के अंत में यानी 6 नवंबर को थिएटर पर रिलीज होगी।

11/11

सलमान खान और चित्रागंदा

सलमान खान अपनी फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान में पहली बार चित्रागंदा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।