' काश उनके 11 बच्चे हों, मैं मामा...', जब ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या के जन्म पर सलमान खान ने किया था रिएक्ट
सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में हाल ही में जानी मानी जर्नलिस्ट हिना कुमावत पहुंची। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर कई राज खोले। ऐसे में हीना ने उस वक्त को याद किया जब ऐश्वर्या राय बच्चन और पति अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के जन्म पर सलमान से रिएक्शन मांगा गया था।

बी-टाउन में कई ऐसी लव स्टोरीज हैं, जिनकी चर्चा आज भी होती हैं। इन स्टार्स की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वहीं, सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर और कई सालों तक रिलेशनशिप में होने की अफवाह थी। उनके ब्रेक-अप के सालों बाद भी, उनके पास्ट के बारे में खूब चर्चा होती रहती है। सलमान और ऐश्वर्या का प्यार 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर परवान चढ़ा और सालभर के अंदर ही रिश्ता टूट गया, जिसके बाद से इन दोनों ने न तो कभी बात की और न ही साथ काम किया। ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों का नाम चर्चा में आया है। हाल ही में, सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट पर, जर्नलिस्ट हिना कुमावत ने उस समय को याद किया जब ऐश्वर्या राय बच्चन और पति अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के जन्म पर सलमान से रिएक्शन मांगा गया था।
ऐश्वर्या के मां बनने पर पूछा गया था सलमान से ये सवाल
दरअसल, सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट में हाल ही में जानी मानी जर्नलिस्ट हिना कुमावत पहुंची। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री को लेकर कई राज खोले। ऐसे में हिना ने उस वक्त को याद किया जब ऐश्वर्या राय बच्चन और पति अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन के जन्म पर सलमान से रिएक्शन मांगा गया था। हिना ने कहा, 'ऐश्वर्या की बेटी आराध्या अभी-अभी हुई थी। उसी दिन या उसके 2-3 दिन बाद, सलमान खान एक मोबाइल कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते इंटरव्यू दे रहे थे। हर न्यूज चैनल पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बच्चे के जन्म पर सलमान का रिएक्शन जानने के लिए दबाव बना रहा था।'
पत्रकार को सही नहीं लगा सवाल
ऐसे में हिना को भी सलमान खान का रिएक्शन लेने का काम सौंपा गया। हिना ने बताया कि तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह सवाल पूछना गलत लगा। हालांकि, सलमान के जवाब ने उन्हें सच में हैरान कर दिया। हिना ने गोविंदा की पत्नी के पॉडकास्ट पर वह बोलीं, 'ऐश्वर्या पहले से शादीशुदा हैं। सलमान का उनसे कोई रिश्ता नहीं है। एक महिला के नाते, मुझे लगा कि ये सवाल उनसे पूछना सही नहीं है। मैंने सवाल पूछने से मना कर दिया।' हालांकि, फिर से हिना को इस सवाल का जवाब मिला।
उनके 11 बच्चे हों
हिना ने आगे बताया, 'इसके कुछ ही दिन बाद सोहेल खान को भी बेटा हुआ था। तो इसलिए मैंने ये जरूर पूछा कि चाचा बनकर आपको कैसा लग रहा है? इस पर सलमान ने कहा कि चाचा नहीं, मामा भी बना हूं। मेरी यही दुआ है कि उनके 11 बच्चे हों।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन